APO भर्ती 2025: यूपी में 182 पदों के लिए वैकेंसी जारी, जानें आवेदन तिथि और योग्यता

लखनऊ 
उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए सुनहरा मौका आया है. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) भर्ती परीक्षा 2025 का संक्षिप्त विज्ञापन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए कुल 182 पदों को भरा जाएगा. आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर 2025 से शुरू होगी और उम्मीदवार 16 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि आवेदन पत्र में सुधार और शुल्क से जुड़ी समस्याओं के समाधान की आखिरी तारीख 24 अक्तूबर 2025 होगी.

आयोग का विस्तृत विज्ञापन 16 सितंबर से यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध होगा. इसमें ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया, शुल्क जमा करने का तरीका, आरक्षण और आयु में छूट से जुड़े नियम, परीक्षा योजना और पाठ्यक्रम जैसी सारी जानकारी दी जाएगी. आयोग ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे विस्तृत विज्ञापन ध्यान से पढ़ें और केवल तभी आवेदन करें जब वे सभी योग्यता शर्तों को पूरा करते हों.

कितनी होनी चाहिए उम्र?

इस भर्ती के लिए तय पदों की संख्या परिस्थितियों और जरूरत के हिसाब से बढ़ या घट सकती है. अभी 182 पद तय किए गए हैं, लेकिन इसमें बदलाव संभव है. आयु सीमा की बात करें तो इस परीक्षा में वही उम्मीदवार शामिल हो पाएंगे जिनकी उम्र 1 जुलाई 2025 तक न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए. यानी उनका जन्म 2 जुलाई 1985 से पहले और 1 जुलाई 2004 के बाद का नहीं होना चाहिए. दिव्यांग उम्मीदवारों और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी.

जल्द मिलेंगी अधिक डिटेल्स  

शैक्षिक योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी आयोग 16 सितंबर को जारी किए जाने वाले विस्तृत विज्ञापन में बताएगा. हालांकि सामान्य तौर पर इस पद के लिए कानून से जुड़ी डिग्री और जरूरी शर्तें होती हैं. पिछली बार अप्रैल 2022 में सहायक अभियोजन अधिकारी के 69 पदों के लिए विज्ञापन निकाला गया था. उस समय आयोग ने प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के साथ इंटरव्यू भी कराए थे. पूरी चयन प्रक्रिया लगभग 14 महीने में पूरी हुई थी और जून 2023 में अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया था. इस बार भी उम्मीदवारों को उम्मीद है कि भर्ती प्रक्रिया समय पर पूरी होगी.

admin

Related Posts

एमपी पुलिस भर्ती प्रक्रिया तेज, हेड कॉन्सटेबल-ASI फिजिकल परीक्षा की डेट आई सामने

भोपाल मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित प्रधान आरक्षक ( कंप्यूटर ) और सहायक उप निरीक्षक ( एएसआई – कंप्यूटर ) भर्ती परीक्षा के परिणाम के बाद अब शारीरिक…

RPSC RAS भर्ती 2026: 607 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 4 जून से आवेदन शुरू

 राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आरएएस भर्ती-2026 के तहत 607 पदों (192 राज्य सेवा और 415 अधीनस्थ सेवा) के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है. इसके लिए ऑनलाइन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां