इंडिया और इंग्लैंड के अलावा इतिहास में ऐसी और कोई टीम नहीं है, जिसने बिना एक भी ओवर मेडेन खेले हुए टेस्ट मैच जीता हो

नई दिल्ली
भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में बहुत सारे रिकॉर्ड्स बने और टूटे हैं। भारतीय क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका था, जब टीम इंडिया ने कोई टेस्ट मैच जीता हो, लेकिन पूरे मैच में उसने एक भी मेडेन ओवर का सामना ना किया हो। टेस्ट क्रिकेट इतिहास में महज यह दूसरा ऐसा मौका है, जब किसी टीम ने टेस्ट मैच जीता हो, लेकिन इस दौरान एक भी मेडेन ओवर ना खेला हो। 85 सालों में यह पहला मौका था। इससे पहले 1939 में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच जो टेस्ट मैच खेला गया था, उसमें ऐसा हुआ था।

डरबन में खेले गए टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने एक पारी और 13 रनों से जीत दर्ज की थी। इंग्लैंड ने 88.5 ओवर में चार विकेट पर 469 रनों पर पारी घोषित की थी और इस दौरान उसने एक भी ओवर मेडेन नहीं खेला था। एडी पेंटर ने 243 रन बनाए थे, जबकि कप्तान वैली हैमंड ने 120 रनों की पारी खेली थी। इंडिया और इंग्लैंड के अलावा टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसी और कोई टीम नहीं है, जिसने बिना एक भी ओवर मेडेन खेले हुए टेस्ट मैच जीता हो।

भारत ने पहली पारी में 34.4 ओवरों का सामना किया था और दूसरी पारी में 17.2 ओवरों का। दोनों पारियों में बांग्लादेश की ओर से एक भी मेडेन ओवर नहीं फेंका गया और इस तरह से टीम इंडिया की इंग्लैंड के साथ इस अनूठे क्लब में एंट्री हो गई। बांग्लादेश पहली पारी में 233 रनों पर ऑलआउट हो गया। भारत ने पहली पारी 9 विकेट पर 285 रनों पर घोषित कर दी। बांग्लादेश दूसरी पारी में 146 रनों पर ही ऑलआउट हो गया और भारत ने 98 रन बनाकर मैच सात विकेट से अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम को अब बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है और फिर न्यूजीलैंड को तीन मैचों के की टेस्ट सीरीज के लिए होस्ट करना है।

admin

Related Posts

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

ग्वालियर  बीसीसीआई ने इंग्लैंड टूर के लिए भारतीय महिला ए क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है. इस बार इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज की कप्तानी के लिए ग्वालियर की…

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

बांग्लादेश बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने शेयर बाजार में हेरफेर, भ्रष्टाचार रोधी जांच और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका