भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के एक और खेल को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया.

बेंगलुरु

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का असर खेल जगत पर देखने को मिल रहा है. इन दोनों देशों के बीच लगातार हो रहे हमलों के चलते पहले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) को और फिर पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल 2025) को स्थगित कर दिया गया. अब भारत-पाक तनाव का असर अन्य खेलों पर भी पड़ता हुआ नजर आ रहा है.

दरअसल, भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को भी झटका लगा है. भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिति के बीच जैवलिन थ्रो का एक इवेंट स्थगित कर दिया गया है. 24 मई को बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में होने वाली नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 भाला फेंक प्रतियोगिता को स्थगित करने की घोषणा की है. इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी गई है.

नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 भारत की पहली अंतरराष्ट्रीय भाला फेंक प्रतियोगिता होने वाली थी जिसे अब करारा झटका लगा है. इन दोनों देशों के बीच पैदा हुए इन हालातों के बाद इस टूर्नामेंट को सस्पेंड करने का फैसला भारत सरकार द्वारा लिया गया है. इस टूर्नामेंट का आयोजन नीरज चोपड़ा जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स और एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) के सहयोग से कर रहे थे. इसमें नीरज चोपड़ा के अलावा थॉमस रोहलर, एंडरसन पीटर्स समेत कई और अन्य ओलंपिक पदक विजेता भाग लेने वाले थे.

चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी और लिखा, 'मौजूदा स्थिति को देखते हुए नो क्लासिक का उद्घाटन संस्करण अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है. यह निर्णय सावधानीपूर्वक विचार और परामर्श के बाद लिया गया है जिसमें एथलीटों, हितधारकों और व्यापक समुदाय की भलाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है. हम खेल की एकीकृत शक्ति में विश्वास करते हैं. लेकिन, इस महत्वपूर्ण क्षण में, राष्ट्र के साथ मजबूती से खड़े रहना सबसे महत्वपूर्ण है. इस समय हमारा सारा आभार और विचार केवल हमारे सशस्त्र बलों के साथ है, जो हमारे राष्ट्र के लिए सबसे आगे हैं. एनसी क्लासिक के लिए एक संशोधित कार्यक्रम नियत समय में प्रदान किया जाएगा. जय हिंद'.

बता दें कि, 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर में आतंकी ढांचे पर सटीक मिसाइल हमले किए. पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर, मोहाली और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के कई जिलों में ब्लैकआउट लागू किया गया. जम्मू में हवाई हमले की चेतावनी और विस्फोट जैसी आवाजों की रिपोर्ट के बाद ये कदम उठाए गए. इसके बाद से पाकिस्तान लगातार भारत के अलग-अलग राज्यों के अलग-अलग स्थानों पर लगातार हमले कर रहा है. इन दोनों देशों के बीच लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई है.

admin

Related Posts

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल