इंदौर में भाजपा से निष्कासित पार्षद जीतू यादव को एक और झटका, गुंडे पिंटू की जमानत खारिज

 इंदौर
 पार्षद कमलेश कालरा के घर में घुसकर उनकी पत्नी, बेटे और मां के साथ बदसलूकी करने के आरोपित पिंटू रावेकर की जमानत याचिका हाई कोर्ट ने निरस्त कर दी। सत्र न्यायालय द्वारा जमानत आवेदन निरस्त करने के बाद आरोपित ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।

एडवोकेट राजेश जोशी ने बताया कि गुरुवार को न्यायमूर्ति संजीव कालगांवकर की पीठ में याचिका पर सुनवाई हुई। हमने कोर्ट को बताया कि 40 नामजद आरोपित हैं। इनमें से अब तक सिर्फ 18 ही गिरफ्त में आए हैं। शेष 22 अब भी फरार हैं।
पिंटू को जमानत दी तो साक्ष्य प्रभावित कर सकता है

आरोपितों ने संगमत होकर वारदात को अंजाम दिया था। सरगना जीतू यादव (जाटव) अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपित पिंटू को जमानत दी तो वह साक्ष्य प्रभावित कर सकता है।

आरोपित खुद भी वारदात के चार-पांच दिन बाद गिरफ्त में आया था। अगर उसका घटना से कुछ लेना-देना नहीं था तो वह यूं पुलिस से भागता नहीं। एडवोकेट जोशी ने बताया कि कोर्ट ने तर्क सुनने के बाद कहा कि हम जमानत याचिका निरस्त कर रहे हैं।
इधर… पार्षद कमलेश कालरा के घर में हमले के दो आरोपितों ने किया सरेंडर

भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के घर में हमला करने वाले दो आरोपितों ने नाटकीय ढंग से सरेंडर कर दिया। हालांकि पुलिस ने उनकी कुलकर्णी नगर से गिरफ्तारी दर्शाई है। मामले में पुलिस 20 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस अभी तक पार्षद (भाजपा से निष्कासित) जीतू यादव के चचेरे भाई अभिलाष को ही मुख्य आरोपित बताया है। वार्ड 65 से भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के घर वार्ड-24 के पार्षद जीतू उर्फ जितेंद्र यादव के समर्थकों ने हमला कर दिया था।

18 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

आरोपितों ने घर में तोड़फोड़ कर कालरा के नाबालिग पुत्र को निर्वस्त्र कर वीडियो बनाया और इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित कर दिया। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की नाराजगी के बाद पुलिस आयुक्त संतोष कुमारसिंह ने एसआइटी गठित की। एसआईटी प्रमुख एडिशनल डीसीपी जोन-4 आनंद यादव के मुताबिक पुलिस ने 18 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मोबाइल लोकेशन के आधार पर किया गिरफ्तार

गुरुवार सुबह दिलीप पुत्र रमेशचंद्र निवासी कुलकर्णी नगर और घनश्यामसिंह उर्फ बंटी पुत्र हरिसिंह ठाकुर भदौरिया निवासी शीलनाथ कैंप को गिरफ्तार कर लिया। एडिशनल डीसीपी के अनुसार आरोपितों को मोबाइल लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक दोनों आरोपित पेश हुए हैं। बुधवार रात तय हो गया था कि दिलीप और बंटी पेश होने वाले हैं। एनवक्त पर सुबह सरेंडर करने की योजना बनी। मामले में जीतू को पुलिस ने अभी तक आरोपित नहीं बनाया है।
छह बार नोटिस जारी कर चुकी है पुलिस

आवाज के नमूने लेने के लिए पुलिस छह बार नोटिस जारी कर चुकी है। पुलिस का दावा है कि जीतू के खिलाफ साक्ष्य नहीं है। पूछताछ में उसके चचेरे भाई अवि उर्फ अभिलाष को ही मुख्य आरोपित बताया गया है।

admin

Related Posts

मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष केशव सिंह बघेल ने किया पदभार ग्रहण

भोपाल म.प्र. राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष केशव सिंह बघेल ने गुरुवार को भोपाल स्थित निगम कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सांसद ग्वालियर  भारत…

9.09 लाख किसानों से 53.40 लाख मीट्रिक टन गेहूँ का हुआ उपार्जन : खाद्य मंत्री राजपूत

भोपाल  खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया है कि अभी तक 9 लाख 9 हजार किसानों से 53 लाख 40 हजार मीट्रिक टन गेहूँ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल