मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास की कथित मनमानी से नाराज कांग्रेस पार्टी के 10 विधायकों ने गुप्त बैठक की, रेवंत रेड्डी की चिंता बढ़ी

तेलंगाना
तेलंगाना में रेवंत रेड्डी की चिंता बढ़ गई है। कांग्रेस पार्टी के 10 विधायकों ने गुप्त बैठक की है। ऐसा कहा जा रहा है कि उनमें असंतोष है। ये सभी विधायक मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास की कथित मनमानी से नाराज हैं। इन्होंने पार्टी आलाकमान से भी इसकी शिकायत की है। इसके बाद मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी हरकत में आ गए हैं।

रेवंत रेड्डी ने अपने मंत्री श्रीनिवास को बैठक के लिए बुलाया है। इस बैठक से अधिकारियों को दूर रहने के लिए भी कहा गया है। आपको बता दें कि हाल ही में तेलंगाना में विधान परिषद और स्थानीय निकाय चुनाव होने वाले हैं।

कांग्रेस के दस विधायकों में नैनी राजेंदर रेड्डी, भूपति रेड्डी, येनम श्रीनिवास रेड्डी, मुरली नाइक, कुचुकुल्ला राजेश रेड्डी, संजीव रेड्डी, अनिरुद्ध रेड्डी, लक्ष्मीकांत, दोंती माधव रेड्डी और बीरला इलैय्या शामिल हैं। इन्होंने कांग्रेस नेता अनिरुद्ध रेड्डी के फार्महाउस पर यह बैठक की थी।

आपको बता दें कि अगर ये 10 विधायक बगावत करते हैं तो रेवंत रेड्डी की सरकार अल्पमत में आ सकती है। फिलहाल कांग्रेस के पास तेलंगाना में 64 विधायक हैं। विधानसभा में जरूरी बहुमत से सिर्फ 4 अधिक है। वहीं, बीआरएस के 39 विधायक हैं। भाजपा के 8 और एआईएमआईएम के 7 विधायक हैं।

  • admin

    Related Posts

    राज्यसभा चुनाव में BJP का मास्टर प्लान, तीसरी सीट कांग्रेस से छीनने के लिए बनाई मजबूत रणनीति

    भोपाल  मध्य प्रदेश की राज्यसभा चुनाव के लिए बिसातें बिछनी शुरु हो गई हैं। प्रदेश में तीन राज्यसभा सीटें अगले महीने यानी की जून में रिक्त हो रही हैं, इस…

    कांग्रेस ने 1962 में रखी हिंदू प्रताड़ना की बुनियाद—निशिकांत दुबे का आरोप

    नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने पश्चिम बंगाल में हिंदुओं की दयनीय स्थिति को लेकर कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 2 views
    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

    MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 2 views
    MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

    बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 2 views
    बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

    हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 3 views
    हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य