अमूल दूध हुआ और महंगा, 2 रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम, आज से देशभर में कीमतें लागू

नई दिल्ली

दूध और डेयरी प्रोडक्ट क्षेत्र की कंपनी अमूल ( Amul) ने 1 मई 2025 से दूध के दामों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. बढ़े दाम देशभर में लागू किए जाएंगे. कंपनी ने कहा कि जून 2024 के बाद से दूध की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी.

पिछले साल अमूल ने ग्राहकों को राहत देने के लिए लगभग पांच महीने तक 1 लीटर और 2 लीटर के पैक पर क्रमशः 50 एमएल और 100 एमएल अतिरिक्त दूध मुफ्त दिया था. इसके अलावा, जनवरी 2025 में अमूल ने अपने 1 लीटर पैक की कीमत 1 रुपये घटा दी थी, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिली थी.

कंपनी ने बढ़ोतरी के कारण बताए
कंपनी ने कहा कि मूल्य बढ़ोतरी का मुख्य कारण 36 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादकों की इनपुट लागत में वृद्धि है. अमूल के सभी सदस्य यूनियनों ने भी बीते एक साल में किसानों को दूध के बेहतर दाम देना शुरू किया है. अमूल ने बताया कि उपभोक्ताओं से एकत्रित राशि का लगभग 80 फीसदी हिस्सा सीधे दूध उत्पादकों को लौटाया जाता है. कंपनी ने कहा कि दूध की बिक्री कीमत में जितनी बढ़ोतरी की गई है उसका बचा हिस्सा दूध उत्पादकों को वापस दिया जाएगा और उन्हें दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता रहेगा.

जानिए किस वैरायटी के कितने बढ़े दाम

अमूल स्टैंडर्ड दूध (500 मि.ली.)
पुरानी कीमत: ₹30
नई कीमत: ₹31

अमूल बफैलो (भैंस का दूध) 500 मि.ली.
पुरानी कीमत: ₹36
नई कीमत: ₹37

अमूल गोल्ड दूध (500 मि.ली.)
पुरानी कीमत: ₹33
नई कीमत: ₹34

अमूल गोल्ड दूध (1 लीटर)
पुरानी कीमत: ₹65
नई कीमत: ₹67

अमूल स्लिम एंड ट्रिम दूध (500 मि.ली.)
पुरानी कीमत: ₹24
नई कीमत: ₹25

अमूल चाय स्पेशल दूध (500 मि.ली.)
पुरानी कीमत: ₹31
नई कीमत: ₹32

अमूल फ्रेश दूध (500 मि.ली.)
पुरानी कीमत: ₹27
नई कीमत: ₹28

अमूल ताज़ा दूध (1 लीटर)
पुरानी कीमत: ₹53
नई कीमत: ₹55

कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद, अमूल में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है. वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का कारोबार 66,000 करोड़ रुपये है. अमूल 2025 में आइसक्रीम की बिक्री में दोहरे अंकों की वृद्धि का अनुमान लगा रहा है.

मदर डेयरी ने बढ़ाए थे दाम
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही मदर डेयरी ने दूध के दाम में बढ़ोतरी की है. कंपनी ने गर्मी के मौसम में बढ़ती लागत को देखते हुए दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि की. बढ़ी कीमतें 30 अप्रैल 2025 से लागू हैं.

 

admin

Related Posts

चांदी महंगी हुई ₹13,000 में तीन दिन, हाई से ₹2 लाख टूटी; सोने का भाव भी सामने

 नई दिल्ली सोना-चांदी की कीमतें (Gold-Silver Rate) हाई से क्रैश होने के बाद अब एक बार फिर से रफ्तार पकड़े हुए नजर आ रही हैं. इस सप्ताह के पहले कारोबारी…

नई 2026 QJ Motor SRV 300 बाइक भारत में लॉन्च, देखें कीमत और तकनीकी खूबियां

मुंबई  दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी QJ Motor India ने भारत में अपडेटेड QJ SRV 300 को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस बाइक को 3.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल