शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार और मानवीय गुणों का होना आवश्यक : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

रीवा में अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
36 सैनिक स्कूलों के 460 प्रतिभागी शामिल

भोपाल 
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार व मानवीय गुणों का होना आवश्यक है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सैनिक स्कूल रीवा में अखिल भारतीय सैनिक स्कूल खेल प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ अवसर पर यह बात कही।

उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता में कश्मीर से लेकर केरल तक के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। आप सब पूरे प्रयास से जीतने की कोशिश करें और आगे बढ़ें। यदि नहीं जीत पाते हैं तो जीतने की ललक मन में रहे। उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल रीवा देश के प्रमुख सैनिक स्कूलों में है। इस स्कूल का मस्तक गर्व से और ऊंचा हो जाता है क्योंकि देश के थल सेनाध्यक्ष व नौ सेनाध्यक्ष इसी स्कूल के विद्यार्थी हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की सेना ने जो शौर्य दिखाया है उसमें इन दोनों सेनाध्यक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं तथा सैनिक स्कूल प्रबंधन से अपेक्षा की कि सभी को व्हाइट टाइगर सफारी का भ्रमण अवश्य कराएं।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रतियोगिता के समापन समारोह में थल सेनाध्यक्ष व नौ सेनाध्यक्ष रीवा आएंगे जो हम सबके लिए गर्व की बात है। इससे पहले उन्होंने सैनिक स्कूल में वीर शहीदों के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की रक्षा में अपना बलिदान देने वाले अमर शहीद हमें अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देते रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि सैनिक स्कूल रीवा में 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक बास्केट बाल, वॉलीबाल तथा एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में मेजबान सैनिक स्कूल रीवा सहित देश भर के 36 सैनिक स्कूलों के 460 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। ये सभी खिलाड़ी गत वर्ष आयोजित ग्रुप स्तर की प्रतियोगिताओं के विजेता हैं और अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में प्राचार्य कर्नल अविनाश रावल, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रतिभागी छात्र-छात्राएं एवं आफिशियल्स उपस्थित रहे।

 

admin

Related Posts

मानसून से पहले MP में मौसम का बड़ा उलटफेर, अगले 4 दिन तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि के आसार

भोपाल  मध्यप्रदेश में नौतपा की तपिश के बीच मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में एक साथ 4 ताकतवर मौसम प्रणालियाँ सक्रिय हैं,…

‘बेटे से गलती हुई…’ गिरिबाला सिंह का कबूलनामा, 5 वजहों से जांच एजेंसियों के निशाने पर परिवार

भोपाल  ट्विशा शर्मा डेथ केस में भोपाल की पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह कानून के शिकंजे में हैं। कोर्ट ने उन्हें 5 दिन की रिमांड पर सीबीआई को सौंप दिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 0 views
बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 0 views
सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 0 views
प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 0 views
IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर

खेतों से अभ्यास करने वाली पूजा सिंह बनीं चैंपियन, 2026 कॉमनवेल्थ का क्वालिफाइंग मार्क भी पार

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
खेतों से अभ्यास करने वाली पूजा सिंह बनीं चैंपियन, 2026 कॉमनवेल्थ का क्वालिफाइंग मार्क भी पार

IPL 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की अगली एंट्री इंडिया-ए ट्राई सीरीज में

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
IPL 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की अगली एंट्री इंडिया-ए ट्राई सीरीज में