सीमा पर अलर्ट, बांग्लादेश ने पश्चिम बंगाल के पास ड्रोन्स तैनात किए, भारत की जासूसी पर उतरा

ढाका
बांग्लादेश से लगी भारत की सीमा पर अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, इसे लेकर सेना की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन खबरें हैं कि बांग्लादेश की तरफ से ड्रोन्स की तैनाती की रिपोर्ट्स के बाद भारत भी हरकत में आ गया है। कहा जा रहा है कि ये ड्रोन्स तुर्की में बने हैं और बांग्लादेश खुफिया जानकारी जुटाने में इनका इस्तेमाल करता है।

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि बांग्लादेश ने पश्चिम बंगाल के पास ड्रोन्स तैनात किए हैं। खास बात है कि यह घटना क्रम ऐसे समय पर हुआ है, जब खबरें हैं कि बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार गिरने के बाद सीमा के आसपास आतंकवादी गतिविधियों में इजाफा हुआ है। फिलहाल, सेना की तरफ से आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों का कहना है कि भारत की सीमा के पास बायरैक्टर टीबी2 UAV की तैनाती के बारे में सेना जानकारी जुटा रही है। कहा जा है कि इस संबंध में बांग्लादेश का कहना है कि सुरक्षा कारणों से इनकी तैनाती की गई है। इधर, संवेदनशील इलाकों में ड्रोन्स की तैनाती को लेकर भारत भी अलर्ट मोड पर है।

रिपोर्ट के मुताबिक, खुफिया जानकारी है कि हसीना सरकार में कमजोर पड़े चरमपंथी तत्व एक बार फिर भारत से जुड़ी सीमा के पास सक्रिय हो रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि आतंकवादी समूह और तस्करी का नेटवर्क बांग्लादेश में जारी राजनीतिक अस्थिरता का फायदा उठाकर भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं।

चैनल से बातचीत में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'हसीना की सरकार गिरने के बाद सीमावर्ती इलाकों में भारत विरोधी तत्वों में बढ़त देखी गई है। राजनीतिक अस्थिरता और एडवांस UAV की तैनाती के चलते भारत की सीमाओं पर भारी निगरानी की जरूरत है।' खास बात है कि बांग्लादेश ने इस साल ही Bayraktar TB2 हासिल किए थे। खबर है कि फिलहाल 12 में से 6 ड्रोन संचालित किए जा रहे हैं।

admin

Related Posts

SIR को लेकर चुनाव आयोग की तैयारी पूरी, 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में इस दिन से होगी शुरुआत

नई दिल्ली चुनाव आयोग ने देशभर में मतदाता सूचियों को और ज्यादा पारदर्शी व सटीक बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) के तीसरे चरण की घोषणा कर…

गंगा प्रोजेक्ट को लेकर बांग्लादेश का सख्त रुख, बोला- भारत से चर्चा जरूरी नहीं

ढाका  बांग्लादेश ने  पद्मा नदी पर एक बड़ी बांध निर्माण परियोजना को मंजूरी दी। बांग्लादेश का कहना है कि इससे भारत के फरक्का बांध के 'नकारात्मक प्रभाव' को कम करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 1 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर