अजय राय ने आगामी विधानसभा चुनाव में सपा से गठबंधन होगा अथवा नहीं यह राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा

इटावा
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर अपनी तैयारी कर रही है। ब्लॉक से लेकर जिला व प्रदेश स्तर तक संगठन को मजबूत किया जा रहा है। यह बात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने ग्राम राहतपुर में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा से गठबंधन होगा अथवा नहीं यह राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा और भविष्य में विधान सभा चुनाव राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेश पर उसी हिसाब से तैयारी करके लड़ा जाएगा।

उन्होंने महाकुंभ के आयोजन पर कहा कि कुंभ में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर्वाेच्च पद पर आसीन मोहन भागवत नहीं आए जिसका जवाब मुख्यमंत्री को देना चाहिए कि आखिर वे सबसे बड़े हिंदूवादी संगठन के मुखिया हैं फिर वे इस आयोजन में क्यों नहीं आए।

प्रदेश अध्यक्ष ने अनिल यादव के चाचा मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताया और श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ईश्वर परिवार को सहनशक्ति प्रदान करे। उनका जिला कांग्रेस महासचिव सतीश नागर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, प्रांतीय नेता आशुतोष दीक्षित, शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, प्रशांत तिवारी, प्रेम किशोर द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया था बयान
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी के कठमुल्ला वाले बयान पर घेरा था। कहा था कि योगी को पता होना चाहिए कि यह देश सिर्फ योगी का नहीं, यह देश राम का, रहीम का, गुरुनानक का है। यह देश डा. आंबेडकर के बनाए कानून से ही चलेगा। इस देश की आजादी में सभी वर्ग का योगदान था, यह देश सभी का है। विविधता में एकता ही यहां की पहचान है।

कुंभ पर भी योगी को घेरा था
उन्होंने महाकुंभ में अव्यवस्था को लेकर योगी सरकार को निशाने पर लिया था। कहा था कि अव्यवस्था पर आस्था भारी पड़ी। महाकुंभ में आस्था के साथ लोग गए, लेकिन सरकार का सबसे अधिक फोकस वीआईपी की सेवा पर पर रही। जन को उनके हाल पर छोड़ दिया गया।

महाकुंभ में मरे लोगों के बारे भी अनर्गल बाते सरकार की ओर से की जा रही है। गाजीपुर के मृत दारोगा की पत्नी को भी सम्मान मिलना चाहिए। महाकुंभ में ड्यूटी के दौरान उनकी मौत हुई थी।

  • admin

    Related Posts

    आम-सेब-केला निर्यात बढ़ाने पर सरकार का जोर, शिवराज ने बताया किसानों की कमाई बढ़ाने का रोडमैप

    लखनऊ गुरुवार को लखनऊ पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की आमदनी बढ़ाए जाने की तरीके बताए। चौहान ने लखनऊ में दो दिवसीय 'फ्रूट होराइजन 2026' कार्यक्रम…

    योग्यता आधारित भर्ती से बदली यूपी की तस्वीर, 9 लाख से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

     लखनऊ यूपी में सरकारी भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और तकनीक आधारित बनाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को आयुष विभाग, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 2 views
    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

    Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

    बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

    शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 1 views
    शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल