UPSC IES ISS परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 20 जून से एग्जाम, देखें लिंक और स्टेप्स

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने भारतीय आर्थिक सेवा/ भारतीय संख्यायिकी सेवा परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी। एडमिट कार्ड के लिए लिंक 22 जून 2025 रहेगा। इसके साथ “उम्मीदवारों को महत्वपूर्ण निर्देश” का प्रिन्ट आउट जरूर निकालें। एग्जाम हॉल में ई-एडमिट कार्ड और निर्देशों की हार्डकॉपी के बिना एंट्री नहीं मिलेगी।

एडमिट कार्ड (UPSC IES ISS 2025 Admit Card) में उम्मीदवार का काम, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा की तारीख, समय और जानकारी उपलब्ध रहेगी। यूपीएससी आईएएस/आईएसएस परीक्षा देश भर के विभिन्न शहरों में 20 जून से लेकर 22 जून के बीच आयोजित की जाएगी। इस साल किल 48 पदों पर भर्ती होने वाली है। जिसमें से भारतीय आर्थिक सेवा के लिए 18 और भारतीय संख्यायिकी सेवा के लिए 30 पद खाली हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। एग्जाम पेन एंड पेपर मोड में होगा।

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र? 

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर इंडियन इकोनॉमिक सर्विस एग्जामिनेशन/इंडियन स्टैटिसटिक्स सर्विस एग्जामिनेशन 2025 ई-एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें। नया पेज खुलेगा जरूरी दिशानिर्देशों को पढ़ें। फिर आगे बढ़ें। अब रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करके “:सबमिट” बटन को दबाएं। स्क्रीन पर प्रवेश पत्र नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें। भविष्य के संदर्भ में हॉल टिकट का प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें।
समस्या होने पर क्या करें?

यदि उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय की कोई परेशानी होती है वे हेल्पडेस्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। तकनीकी समस्याओं के लिए system-upsc@gov.in पर ईमेल भेजें। वहीं उम्मीदवार के डेटा से संबंधित समस्याओं के लिए uscms-upsc@nic.in पर ईमेल भेज सकते हैं। आयोग ने सभी उम्मीदवारों को सावधानी पूर्वक ई-प्रवेश पत्र की जांच करने की सलाह दी है। कोई भी विसंगति होने पर तत्काल प्रभाव ने यूपीएससी को सूचित कर सकते हैं।

admin

Related Posts

UPSC अभ्यर्थियों की नजर एडमिट कार्ड पर, 24 मई को प्रीलिम्स एग्जाम

नई दिल्ली संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली देश की सबसे प्रतिष्ठित 'सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE Prelims) 2026' में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए…

पश्चिम बंगाल हायर सेकेंडरी रिजल्ट घोषित: 91.23 फीसदी स्टूडेंट्स सफल, मिनटों में डाउनलोड करें मार्कशीट

कलकत्ता  नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल बोर्ड हायर सेकेंड्री परीक्षा 2026 में भाग लेने वाले 7.10 लाख से अधिक स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन निर्णायक रहा है। वेस्ट बंगाल काउंसिल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी