मालिक की शिकायत पर प्रशासनिक जांच तेज, छत्तीसगढ़-कांकेर में अवैध रेत परिवहन करने निजी जमीन पर बनवा दी सड़क

कांकेर।

जिले के चारामा क्षेत्र में रेत तस्करी का मामला फिर सुर्खियों में है. यहां 10 से अधिक रेत खदानें संचालित हो रही हैं. रेत माफिया अपने अवैध रेत खदान का संचालन करने किसी भी हद तक जा रहे हैं. मचांदुर गांव में रेत माफियाओं ने तो सारी हदे पार करते हुए निजी जमीन पर ही बिना अनुमति सड़क बनवा दी. इसका विरोध जब जमीन मालिक ने किया तो उसकी बातों को दरकिनार कर देर रात भी धडल्ले से रेत की तस्करी की जा रही है.

क्षेत्रीय कांग्रेस नेता ठाकुरराम कश्यप ने बताया कि उनकी जमीन मालिक शैलेन्द्र उन्होंने जमीन 5 साल के लिए लीज पर ली है. रेत तस्करों ने न तो जमीन मालिक से परमिशन ली और ना ही उनसे परमिशन ली गई. यहां रातों रात सड़क बनाई गई है. इसके लिए उनसे किसी तरह की अनुमति नहीं ली गई है. उन्होंने बताया कि सरपंच के द्वारा मनमानी की जा रही है. सरपंच के द्वारा बिना ग्राम सभा के अनुमति के पहले तो खदान स्वीकृति करवाया गया, उसके बाद अब रास्ते को लेकर मनमानी की जा रही है. मामले की शिकायत के बाद आज प्रशासनिक टीम जांच के लिए पहुंची थी. जांच में भी पाया गया है कि निजी जमीन पर सड़क बनाई गई है. एसडीएम चारामा बंजारे ने बताया कि जमीन मालिक की स्वीकृति के बिना उसकी जमीन से रास्ता बनाकर रेत परिवहन नहीं किया जा सकता है. इस मामले की जांच की जा चुकी है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है.

admin

Related Posts

राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजनाओं के दम पर मुंगेली बना रोल मॉडल, प्रदेश में हासिल की बड़ी उपलब्धि

मुंगेली. कभी मामूली जटिलता वाले मामलों में भी मरीजों को बड़े शहरों के लिए रेफर करने वाले जिला चिकित्सालय मुंगेली की तस्वीर अब तेजी से बदल रही है। सीमित संसाधनों…

धमतरी कलेक्टर ने कृषि विभाग एवं उर्वरक विक्रेताओं की ली संयुक्त बैठक

धमतरी. आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर एवं निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशन में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 0 views
सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 0 views
प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर

खेतों से अभ्यास करने वाली पूजा सिंह बनीं चैंपियन, 2026 कॉमनवेल्थ का क्वालिफाइंग मार्क भी पार

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
खेतों से अभ्यास करने वाली पूजा सिंह बनीं चैंपियन, 2026 कॉमनवेल्थ का क्वालिफाइंग मार्क भी पार

IPL 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की अगली एंट्री इंडिया-ए ट्राई सीरीज में

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
IPL 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की अगली एंट्री इंडिया-ए ट्राई सीरीज में