खामनेई की मौत पर खुशी जाहिर करने वाली एक्ट्रेस मंदाना, ईरान छोड़कर भारत में बिता रही हैं जिंदगी

मुंबई 

अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद से ईरान में इस समय तबाही का मंजर है. अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की भी मौत हो गई है. खामेनेई की मौत से ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी काफी खुश हैं. वो लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अपनी खुशी जाहिर कर रही हैं | 

हालांकि, मंदाना अपने देश के लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंतित भी हैं. सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट वायरल हो रहे हैं, जिसपर उन्हें ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ रही है. कुछ लोग मंदाना को उनके देश लौटने की सलाह दे रहे हैं, क्योंकि वो बीते कई सालों से इंडिया में रह रही हैं| 

लेकिन क्या आप जानते हैं कि मंदाना पहले भी कई दफा सुर्खियों में रह चुकी हैं. उनका नाम कई कंट्रोवर्सी से जुड़ चुका है. तो आइए जानते हैं कि मंदाना करीमी कौन हैं और वो क्यों ईरान छोड़कर भारत में बस गई हैं| 

मंदाना करीमी का जन्म ईरान के तेहरान में हुआ था. मगर एक्ट्रेस बनने के सपने को पूरा करने के लिए वो सालों पहले इंडिया आ गई थीं और तब से यहीं बस गई हैं| 

मंदाना मॉडलिंग कर चुकी हैं. वो कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं, जिनमें 'भाग जॉनी', 'क्या कूल हैं हम' जैसी फिल्में शामिल हैं. मंदाना को सलमान खान के शो बिग बॉस में भी देखा गया था. वो साल 2022 में एकता कपूर के रियलिटी शो लॉक अप में भी दिखी थीं|   मंदाना रियल लाइफ में काफी बोल्ड और ग्लैमरस हैं. वो अक्सर बिकिनी में अपनी सिजलिंग तस्वीरें शेयर करती हैं. मंदाना को बिकिनी फोटोज पर भारी ट्रोलिंग झेलनी पड़ चुकी है | मंदाना ने कुछ साल पहले रमजान के महीने में बिकिनी में अपने फोटोज-वीडियोज शेयर किए थे, जिसें देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था. रमजान में बिकिनी पहनने पर कई लोगों ने उनपर धामर्कि भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया था | 
       
मंदाना के टॉपलेस फोटोज पर भी बवाल मच चुका है. मंदाना की टॉपलेस तस्वीरों पर लोगों ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई थी| मंदाना अपनी मैरिड लाइफ को लेकर भी विवादों में रह चुकी हैं. एक्ट्रेस ने साल 2017 में बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड गौरव गुप्ता से शादी रचाई थी. कपल ने पहले कोर्ट मैरिज की थी फिर हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई थी. मगर चंद महीनों में ही मंदाना ने पति और सास-ससुर पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था. वो पति पर चीटिंग का आरोप भी लगा चुकी हैं. हालांकि, अब उनका तलाक हो चुका है| 

admin

Related Posts

सिटाडेल सीजन 2’ ने ओटीटी पर मचाया धमाल, प्रियंका चोपड़ा की दमदार वापसी

प्रियंका चोपड़ा की पॉपुलर हॉलीवुड सीरीज 'सिटाडेल' का दूसरा सीजन रिलीज हो चुका है। इस दिल दहलाने देने वाली जासूसी थ्रिलर में प्रियंका ने एक बार फिर एजेंट नादिया सिंह…

सैफ अली खान की ‘कर्तव्य’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, पुलिसवाले के रोल में दिखा नया अंदाज

धर्म करते हैं कर्म छूटता है, कर्म करते हैं धर्म छूटता है, कतर्व्‍य तक को बात ही नहीं पहुंचती सर!' सैफ अली खान की नई क्राइम ड्रामा फिल्‍म 'कर्तव्‍य' के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल