महाराष्ट्र में सुरक्षा एजेंसियों का एक्शन, नकली बर्थ सर्टिफिकेट के जरिये रह रहे बांग्लादेशी बेनकाब

मुंबई 

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। राज्य के कैबिनेट मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बुधवार को बताया कि सरकार ने विशेष टास्क फोर्स का गठन किया है, जो फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान करेगी। इसके साथ ही सभी जिलों को आदेश दिया गया है कि 15 अगस्त तक फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों की जांच पूरी कर उन्हें रद्द कर दिया जाए। सरकार ने साफ किया है कि अब किसी को भी फर्जी दस्तावेजों के सहारे सरकारी सुविधाएं नहीं दी जाएंगी।

अवैध बांग्लादेशियों की पहचान की जाएगी

बावनकुले ने कहा कि अब तक जिन अवैध घुसपैठियों को राजनीतिक संरक्षण मिलता रहा है, उन पर भी शिकंजा कसा जाएगा। उन्होंने बताया कि जिनके पास फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट हैं, उनकी पूरी लिस्ट तैयार की जा रही है और उन सभी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले इन लोगों को पहचान पत्र, स्कूल दाखिला, आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के आधार पर नागरिकता का भ्रम पैदा कर सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा था।

महाराष्ट्र में फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट पर कार्रवाई, अवैध बांग्लादेशियों की पहचान तेज

फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट बनने की प्रक्रिया में स्थानीय अधिकारियों, एजेंटों और नेताओं की मिलीभगत सामने आई है। कई मामलों में नगरपालिका या पंचायत कार्यालय के कर्मचारियों ने बिना किसी दस्तावेज सत्यापन के पैसे लेकर प्रमाणपत्र जारी किए। कुछ ने स्कूलों के फर्जी रिकॉर्ड का सहारा लिया तो कुछ ने किराए के पते और जाली पहचान के जरिए यह फर्जीवाड़ा किया। डिजिटल रिकॉर्डिंग और दस्तावेजों की क्रॉस वेरिफिकेशन की कमी ने इस गड़बड़ी को बढ़ावा दिया। अब टास्क फोर्स हर बर्थ सर्टिफिकेट की फील्ड वेरिफिकेशन के जरिए जांच करेगी।

कांग्रेस पर बोला हमला

बावनकुले ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि संसद में ‘ऑपरेशन महादेव’ को लेकर जो बयान दिए गए, वे सेना और देश के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि जब देश आतंकवादियों पर सख्त कार्रवाई करता है, तो कांग्रेस सवाल उठाने लगती है, जिससे उसकी मानसिकता साफ होती है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी कांग्रेस पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब ‘महादेव’ से भी नफरत करने लगी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर दी गई जानकारी को पूरी तरह तथ्यात्मक और पारदर्शी बताया। फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस इस सच्चाई को छुपाने की कोशिश कर रही है और पाकिस्तान जैसी भाषा बोल रही है, जिससे उसकी असलियत सामने आ गई है।

admin

Related Posts

पेट्रोल-डीजल की किल्लत या अफवाह? इंडियन ऑयल ने देशभर में ईंधन सप्लाई को लेकर कही बड़ी बात

नई दिल्ली  देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने देश में पेट्रोल एवं डीजल की समग्र किल्लत से इनकार करते हुए शनिवार को कहा कि…

कोलकाता में बड़ा एक्शन! ममता बनर्जी की बनाई फुटबॉल मूर्ति तोड़ी गई, राजनीति गरमाई

कलकत्ता ममता बनर्जी को सत्ता से बेदखल कर सरकार बनाने वाले सीएम शुभेंदु सरकार लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल में शनिवार को ममता के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा