क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सामाजिक क्षेत्र की योजनाओं पर राज्यों का कुल खर्च GSDP का दो प्रतिशत हो सकता

भोपाल 

देशभर के 18 राज्य मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना जैसी योजनाओं पर एक लाख करोड़ रुपए खर्च करेंगे। इसका दावा क्रिसिल की रिपोर्ट में किया गया है। क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सामाजिक क्षेत्र की योजनाओं पर राज्यों का कुल खर्च जीएसडीपी का दो प्रतिशत हो सकता है। इसके चलते राज्यों के विकास कार्यों को फंड मिलने में कठिनाई हो सकती है। जिसका सीधा असर कैपिटल एक्सपेंडिचर पर पड़ेगा। क्रिसिल के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों में विश्लेषण किया गया है कि मध्यप्रदेश सहित 18 राज्य देश की कुल जीडीपी में 90 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखती हैं।

क्रिसिल के रेटिंग्स के सीनियर डायरेक्टर अनुज सेठी कहते हैं कि वित्तीय वर्ष 2025 और 2026 में सामाजिक कल्याण पर खर्च वित्त वर्ष 2024 की तुलना में लगभग 2.3 लाख करोड़ बढ़ने की संभावना है। इसमें से लगभग 1 लाख करोड़ महिलाओं को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के तहत चुनावी वादों के रूप में दिया जाएगा। जबकि शेष 1.3 लाख करोड़ का उपयोग पिछड़े वर्गों को वित्तीय/चिकित्सीय सहायता व सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने के लिए किया जाएगा।

पिछले कुछ सालों में कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव हुए है। जिसमें देखा गया है कि लाड़ली बहना योजना जैसी फ्रीबीज यानी नकदी योजनाओं की घोषणाएं की गई हैं। इससे डीबीटी के आवंटन में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। आने वाले चुनावों को देखते हुए लाड़ली बहना योजना जैसी नकदी योजनाओं में बढ़ोत्तरी की संभावनाएं हैं। जो कि निगरानी का एक मुख्य पहलू बनेगा।

इस विश्लेषण में महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, केरल, ओडिशा, झारखंड, हरियाणा, पंजाब, बिहार, छत्तीसगढ़ और गोवा जैसे राज्यों को शामिल किया गया है। जो कि लाड़ली बहना जैसी योजनाओं पर इस साल 1 लाख करोड़ रूपए खर्च करेंगे।

क्रिसिल के डायरेक्टर आदित्य झंवर कहते हैं कि राजस्व घाटे में बढ़ोतरी से राज्य कैपिटल एक्सपेंडिचर यानी पूंजीगत व्यय को कम करते हैं। जबकि 2024-25 में राज्यों का राजस्व घाटा बढ़ने से पूंजीगत व्यय 6% ही बढ़ा है। इससे हमारी अर्थव्यवस्था यानी इकोनॉमी पर नकारात्मक असर पड़ता है, क्योंकि पूंजीगत व्यय (Capital Expenditure) से राज्यों में निवेश को बढ़ावा मिलता है। 

मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना मॉडल को कई राज्यों ने अपनाया

मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना मॉडल को देखकर देश के कई राज्यों ने इसका नाम बदलकर अपने-अपने राज्यों में लागू की। हाल में ही दिल्ली विधानसभा चुनाव हुए, जिसमें भाजपा की ओर से महिला सम्मान योजना लागू करने का वादा किया और नतीजे आए तो जीत मिली। ऐसे ही कई राज्यों ने इस फॉर्मूले को लागू किया है।

आइए देखते है किस राज्य का कितना बजट है

मध्यप्रदेश- 18 हजार 669 करोड़ रुपए
महाराष्ट्र – 36,000 करोड़ रुपये
गुजरात– 750 करोड़ रूपये
कर्नाटक– 28,608 करोड़ रूपये
दिल्ली- 5100 करोड़ रुपये

(क्रिसिल रेटिंग बड़े पैमाने पर बाजारों के लिए ऋण साधनों के मूल्य निर्धारण और व्यापार के लिए बेंचमार्क के रूप में कार्य करती हैं।)

 

admin

Related Posts

मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष केशव सिंह बघेल ने किया पदभार ग्रहण

भोपाल म.प्र. राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष केशव सिंह बघेल ने गुरुवार को भोपाल स्थित निगम कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सांसद ग्वालियर  भारत…

9.09 लाख किसानों से 53.40 लाख मीट्रिक टन गेहूँ का हुआ उपार्जन : खाद्य मंत्री राजपूत

भोपाल  खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया है कि अभी तक 9 लाख 9 हजार किसानों से 53 लाख 40 हजार मीट्रिक टन गेहूँ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल