दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच लगा आप को बड़ा झटका, दो पार्षदों ने आप पार्टी को छोड़ थामा बीजेपी का दामन

नई दिल्ली
दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है। 'आप' के दो पार्षद रविंद्र सोलंकी और नरेंद्र गिरसा शु्क्रवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। सोलंकी बपरोला वार्ड से नगर निगम पार्षद हैं जबकि गिरसा ने मंगलापुरी से चुनाव में झाड़ू के निशान पर जीत हासिल की थी। दोनों नेताओं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और वेस्ट दिल्ली से सांसद कमलजीत सहरावत की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।

दोनों ही वार्ड कमलजीत सहरावत के लोकसभा क्षेत्र में आते हैं। सांसद ने कहा कि दोनों पार्षद आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे हैं। इनका अरविंद केजरीवाल की राजनीति और नीतियों से मोहभंग हो गया है। सहरावत ने कहा, 'सोलंकी और गिरसा ने पाला नहीं बदला, केजरीवाल ने बदला है, जिसकी वजह से वे पार्टी बदलने को मजबूर हुए।'

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि जैसे जैसे चुनाव की तारीख 5 फरवरी नजदीक आएगी, आपको दिखाई देगा कि जो लोग दिल्ली को बेहतर बनाना चाहते हैं, जो लोग दिल से दिल्ली की सेवा करना चाहते हैं वो आपको भाजपा में दिखाई देंगे। नरेंद्र जी हों या रविंद्र जी इन दोनों ने अपने-अपने क्षेत्र में अपने काम से नाम कमाया है। दोनों पार्षद ऐसे समय पर भाजपा में शामिल हुए हैं जब 5 फरवरी को दिल्ली में विधानसभा की सभी 70 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

  • admin

    Related Posts

    शनि जयंती से पहले बड़ी राहत, शोभा यात्रा से पहले मंदिर की चोरी हुई मूर्ति वापस मिली

    नई दिल्ली  चांदनी चौक इलाके में अंग्रेजों के जमाने के मंदिर से चोरी हुई शनिदेव की अष्टधातु की मूर्ति मिल गई है। चोर ने मूर्ति को लाल के किले के…

    Delhi Green Transport: हाइड्रोजन बस सेवा लॉन्च, जानें रूट और टाइमिंग

    नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पहली बार, हाइड्रोजन गैस से चलने वाली बसों का संचालन शुरू…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

    • By admin
    • May 16, 2026
    • 3 views
    गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

    प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

    • By admin
    • May 16, 2026
    • 3 views
    प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

    ‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

    • By admin
    • May 16, 2026
    • 3 views
    ‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

    विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 1 views
    विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

    IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 1 views
    IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

    ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 2 views
    ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ