आप पार्टी ने भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा की संपत्ति पर निशाना साधा, 5 साल में पहुंची 96.50 करोड़

नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी (आप) ने अब नई दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा की संपत्ति पर निशाना साधा है और कहा है कि उनकी संपत्ति बीते 5 सालों में इतनी तेजी से बड़ी है कि जितना कोई बड़े बिजनेसमैन के व्यापार में ग्रोथ नहीं होती है।

"आप" के मुताबिक प्रवेश वर्मा की चल संपत्ति जो 5 साल पहले 3 करोड़ 20 लाख की थी, वह अब 96 करोड़ 50 लाख पहुंच गई है। जिसमें 2915 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पोस्टर बॉय प्रवेश वर्मा भाजपा के आदर्श नेता हैं। इनका एफिडेविट 18 अप्रैल 2019 का है, जब यह लोकसभा के लिए चुनाव लड़े थे। उसके बाद जनवरी 2025 का इनका दूसरा एफिडेविट सत्यापित है कि उनके पास कितनी संपत्ति है, चल-अचल और कितनी इनकी वार्षिक कमाई है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि क्योंकि मैं भी एक विधायक रहा हूं, मैं समझता हूं कि हमारे पास बहुत कम ही समय मिलता है कमाई करने का। लेकिन प्रवेश वर्मा के कमाई के जरिए का अगर विदेश में पता चल जाए तो इनको कौन सी यूनिवर्सिटी नहीं बुलाएगी। विदेशों से भी बुलाया जाएगा कि आप यहां पर आकर भी लेक्चर दो, कि किस तरीके से आपने अपनी चल-अचल संपत्ति और वार्षिक आय को बढ़ाया है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अचल संपत्ति में मार्केट के हिसाब से इजाफा होता है, जो प्रवेश वर्मा की 12 करोड़ 30 लाख से बढ़कर 19 करोड़ 10 लाख हुई। ये कोई बड़ी बात नहीं है। मार्केट के हिसाब से जमीन का भाव और अन्य अचल संपत्तियों का भाव बढ़ता है। इसके बाद आते हैं चल संपत्तियों पर, जिनमें कैश, गोल्ड, बैंक डिपॉजिट आदि होते हैं। जिसमें बीते 5 साल में प्रवेश वर्मा की संपत्ति में इतना इजाफा हुआ है कि लोग हैरान हो जाएंगे। इनकी चल संपत्ति पिछले 5 साल में 3 करोड़ 20 लाख से 96 करोड़ 50 लाख पर संपत्ति पहुंच गई है। बड़े-बड़े बिजनेस हाउस और बड़े-बड़े बिजनेस स्कूल उनके घर आ जाएंगे। क्योंकि 2915 परसेंट की ग्रोथ प्रवेश साहिब वर्मा ने 5 साल के अंदर की है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इनके साथ पूरा तंत्र-मंत्र है। प्रवेश वर्मा ने 2017-18 में अपनी वार्षिक आय 17 लाख रुपए बताई थी। प्रवेश साहिब सिंह वर्मा 2023-24 की अपनी सालाना आय बताते हैं 19 करोड़ 17 लाख रुपए। 5 साल में सालाना आय भी बढ़ गई। सौरव भारद्वाज ने प्रवेश वर्मा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह रोज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं, तो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हम सब और गरीब लोगों के लिए कर दें कि कैसे इतना पैसा 5 साल में उन्होंने बढ़ा लिया। पिछले 5 साल में सालाना इनकम में 11488 परसेंट इनका ग्रोथ रेट है।

 

  • admin

    Related Posts

    गुरुग्राम लैंड स्कैम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, Robert Vadra को मिली जमानत

    नई दिल्ली कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा को गुरुग्राम के शिकोहपुर लैंड डील से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहत मिल गई है. दिल्ली…

    शनि जयंती से पहले बड़ी राहत, शोभा यात्रा से पहले मंदिर की चोरी हुई मूर्ति वापस मिली

    नई दिल्ली  चांदनी चौक इलाके में अंग्रेजों के जमाने के मंदिर से चोरी हुई शनिदेव की अष्टधातु की मूर्ति मिल गई है। चोर ने मूर्ति को लाल के किले के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

    • By admin
    • May 16, 2026
    • 3 views
    गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

    प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

    • By admin
    • May 16, 2026
    • 3 views
    प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

    ‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

    • By admin
    • May 16, 2026
    • 5 views
    ‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

    विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 1 views
    विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

    IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 1 views
    IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

    ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 2 views
    ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ