आकाश चोपड़ा ने भारत के स्टार बल्लेबाजों के रणजी में फ्लॉप होने पर क्लास लगाई, कहा- ‘दोनों पारियों में हिला दिया पावरहाउस

नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 1-3 से गंवाने के बाद कई स्टार भारतीय खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी 2024-25 के दूसरे चरण में उतरे। रोहित शर्मा, यस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी रणजी में अपनी-अपनी घरेलू टीम का हिस्सा हैं। हालांकि, भारतीय सितारे घरेलू मैच में नहीं चमके। भारतीय कप्तान रोहित ने सबसे ज्यादा हैरान किया, जिनकी खराब फॉर्म का सिलसिला जारी है। उन्होंने मुंबई की ओर से खेलते हुए जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मैच की पहली पारी में 3 और और दूसरी पारी में 28 रन बनाए। यशस्वी भी मुंबई है। उन्होंने 4 और 26 रन जोड़े। वहीं, पंत ने दिल्ली के लिए 1 और 17 रन जुटाए। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भारत के स्टार बल्लेबाजों के रणजी में फ्लॉप होने पर क्लास लगाई है। उन्होंने कहा कि रणजी में पावरहाउस हिल गया।

'दोनों पारियों में हिला दिया पावरहाउस'
आकाश ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''मैच मेरे घर के बहुत करीब हो रहा था। आप सोच रहे होंगे मैं किस बारे बात कर रहा हूं? भाई, मुंबई और जम्मू-कश्मीर के मैच की बात कर रहा हूं। रिकॉर्डिंग के समय मुंबई टीम संघर्ष कर रही थी। टीम में रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे और शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ी हैं। यह पावरहाउस है। जम्मू-कश्मीर ने एक पारी में नहीं बल्कि दोनों पारियों में हिलाकर रख दिया। रणजी ट्रॉफी खेलने तो कई प्लेयर गए थे, सिर्फ मुंबई की बात नहीं है। शुभमन गिल, ऋषभ पंत और रजत पाटीदार भी गए थे। लंबी फेहरिस्त थी, जो खेला, वो आउट हुआ। कमाल ही हो गया है। रणजी ट्रॉफी में रन नहीं बन रहे। यह कोई नई कहानी बन चुकी है।'' बता दें कि ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने टेस्ट खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट में अधिक से अधिक खेलने के महत्व पर बल दिया था।

‘ऑलराउंडर जडेजा ने तो किया कमाल’
कमेंटेटर ने आगे कहा, ''रणजी ट्रॉफी खेलने क्यों जाना होता है? यह दिलचस्प है। सच बात यह है कि आप यहां कुछ भी करते हो, रन बनाते हो, नहीं बनाते हो, इससे आपके करियर पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। आपकी टेस्ट फॉर्म पर फर्क नहीं पड़ने वाला। सेकेंड पार्ट ज्यादा अहम है। आपकी टेस्ट फॉर्म का इससे कोई लेना-देना नहीं है, क्योंकि भारत को अगला टेस्ट पांच महीने बाद खेलना है। अगर अभी 100 बनाओ तो भी तब तक फॉर्म चली जाएगी। हालांकि, रन बनाने होते हैं, विकेट चटकाने होते हैं। रविंद्र जडेजा ने तो कमाल कर दिया है। उन्होंने रन भी बनाए और विकेट भी लिए पर बाकी प्लेयर्स ने प्रदर्शन नहीं किया।'' ऑलराउंडर जडेजा ने सौराष्ट्र की ओर से दिल्ली के खिलाफ 12 विकेट चटकाए और 35 रन बनाए। वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

admin

Related Posts

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 48वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) से 5 मई को होना है। रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली…

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

ग्वालियर  बीसीसीआई ने इंग्लैंड टूर के लिए भारतीय महिला ए क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है. इस बार इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज की कप्तानी के लिए ग्वालियर की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 4 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई