डबरा में में पदस्थ सब इंजीनियर रामस्वरूप कुशवाह पर युवती ने नौकरी के नाम पर झांसा देने और गलत हरकत करने का आरोप लगाया

डबरा

पीडब्ल्यूडी में पदस्थ एक सब-इंजीनियर की युवती ने चप्पलों से पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दतिया निवासी और डबरा में पदस्थ सब इंजीनियर रामस्वरूप कुशवाह पर युवती ने नौकरी के नाम पर झांसा देने और गलत हरकत करने का आरोप लगाया है। घटना डबरा रेस्ट हाउस की है, जहां इंजीनियर ने युवती को नौकरी का झांसा देकर बुलाया था।

क्या था पूरा मामला

दरअसल, दतिया निवासी रामस्वरूप कुशवाह पीडब्ल्यूडी में सब इंजीनियर है और डबरा में पदस्थ है। उनके किसी परिचित ने उन्हें एक युवती से मिलवाया, जिसे नौकरी की आवश्यकता थी। इंजीनियर उसे लगातार नौकरी का आश्वासन देता रहा। रविवार शाम उसने युवती को डबरा रेस्ट हाउस बुलाया। युवती का आरोप है कि वह उसे कमरे के अंदर ले गया और गलत हरकत करने की कोशिश की। इस दौरान युवती ने आरोपी की नीयत को भांपते ही गुस्से में आकर उसकी पिटाई कर दी।

वीडियो में युवती कहती सुनाई देती है कि तूने मुझे बहुत परेशान किया है। मुझे बहन बनाया था। कितनों की जिंदगी बर्बाद की है। अभी पुलिस को बुलाती हूं। युवती ने पहले कमरे के अंदर, फिर रेस्ट हाउस के बाहर भी इंजीनियर को चप्पलों से जमकर पीटा। इंजीनियर ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन युवती ने परिसर से बाहर खींचकर भी उसकी पिटाई जारी रखी।

इस मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन युवती ने थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। घटना के बाद सब इंजीनियर रामस्वरूप कुशवाह ने कहा कि दो लोग महिला के साथ आए और मुझसे मारपीट की। मुझे नहीं पता उन्होंने ऐसा क्यों किया। मेरी तबीयत खराब है, बाद में बात करूंगा। डबरा एसडीओपी विवेक शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, लेकिन अब तक युवती ने कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

लड़की ने कहा, "तूने मुझे परेशान किया है"

वीडियो में युवती कहती सुनाई दे रही है कि 'तूने मुझे बहुत परेशान किया है। मुझे बहन बनाया था। कितनों की जिंदगी बर्बाद की है। अभी पुलिस को बुलाती हूं। युवती ने पहले कमरे के अंदर, फिर रेस्ट हाउस के बाहर भी इंजीनियर को चप्पलों से जमकर पीटा। इंजीनियर ने खुद को बचाने की कोशिश की लेकिन युवती ने परिसर से बाहर खींचकर भी उसकी पिटाई जारी रखी। मारपीट के बाद इंजीनियर मौके से भाग गया।

वीडियो हुआ वायरल, लेकिन नहीं दर्ज हुई शिकायत

इस मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन युवती ने थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। घटना के बाद सब-इंजीनियर रामस्वरूप कुशवाह ने कहा कि दो लोग महिला के साथ आए और मुझसे मारपीट की। मुझे नहीं पता उन्होंने ऐसा क्यों किया। मेरी तबीयत खराब है, बाद में बात करूंगा।

पुलिस का बयान

डबरा एसडीओपी विवेक शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, लेकिन अब तक युवती ने कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। यदि शिकायत आती है, तो कार्रवाई की जाएगी।

admin

Related Posts

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के लिए समयबद्ध एवं समन्वित रूप से करें कार्य: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल  उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में भर्ती प्रक्रिया एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं…

रतलाम के डायल 112 हीरोज संवेदनशीलता और तत्परता से भटकी बीमार महिला को दिलाया उपचार

भोपाल रतलाम जिले के थाना इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही से मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं बीमार महिला को सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई