राजवाड़ा पर रंगों की बौछार: इंदौर रंगपंचमी 2026 में कोई जनप्रतिनिधि नहीं, सिर्फ उत्साह और उत्सव

इंदौर
इंदौर की रंग-रंगीली रंगपंचमी का उल्लास शुरू हो चुका है। टोरी कॉर्नर सहित अन्य इलाकों से निकली गेर रंगों की बौछार करते हुए आगे बढ़ी। अपनेपन और उमंग के रंगों में डूबने के लिए हजारों लोग यहां जुटे। रंगपंचमी की गेर में भगीरथपुरा की घटना का असर दिखा, इस बार इंदौर की गेर नेताओं के बग़ैर रही। इसमें कोई भी जनप्रतिनिधि नजर नहीं आया।

शहर की दशकों पुरानी परंपरा एक बार फिर सजीव हो उठी। 77 वर्षों से चली आ रही गेर (Indore Rang Panchami Ger 2026) की परंपरा को निभाने के लिए शहर की प्रतिष्ठित संस्थाएं अपने-अपने बैनर तले गेर निकाली। इंदौर नगर निगम ने टैंक की गेर निकाली है, इस पर ऑपरेशन सिंदूर लिखा है। यह गेर राजवाड़ा से सीतलामाता बाजार लौटी।

रसिया कार्नर, टोरी कार्नर, मारल क्लब और संगम कार्नर की गेर के साथ ही नगर निगम तथा हिंद रक्षक संगठन की फागयात्रा रंगों की इस अनूठी यात्रा को आगे बढ़ा रही है। चार किलोमीटर लंबे मार्ग पर जब रंग और गुलाल की बौछारों के बीच कारवां आगे बढ़ा। ढोल-नगाड़ों की थाप, उत्साह से झूमती भीड़ और हवा में उड़ते रंग-गुलाल के बीच इंदौर की रंगपंचमी (Rang Panchami 2026) का यह दृश्य सचमुच देखने लायक है।

देशभक्ति के रंग
हर चेहरा रंगा हुआ है और हर दिल उत्सव के रंग में डूबा नजर आ रहा है। गेर (Rang Panchami Indore) में धार्मिक-सामाजिक के साथ ही देशभक्ति के रंग नजर आ रहे हैं । हिंद रक्षक की फाग यात्रा में महाकाल मंदिर की प्रतिकृति तो संगम कार्नर की गेर में महाकाल की जटा से गंगाजी के अवतरित होने का दृश्य नजर आ रहा है। शहर की हृदय स्थली दोपहर तीन बजे तक टैंकरों, बोरिंग मशीन, मिसाइलों के साथ ही विभिन्न उपकरणों से लाल-गुलाबी, हरे, पीले, नीले रंग उत्साह से उड़ाकर धरती के साथ आसमान भी रंगों से सराबोर होती रहेगी।
 
गेर देखने के लिए तीन इमारतों पर बैठक व्यवस्था
स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा रंगपंचमी पर इंदौर में निकलने वाली पारंपरिक गेर को निहारने के लिए तीन इमारतों की छतों पर बैठक व्यवस्था की गई है। इसमें गौराकुंड के पास पृथ्वी लोक होटल की दो इमारत व बालाजी टावर पर यह बैठक व्यवस्था है। यहां की छतों पर तिरपाल लगाई गई है और दर्शकों के लिए पेयजल व सुविधाघर की व्यवस्था भी है।
 

admin

Related Posts

रक्षा उत्पाद की 3 एमएसएमई इकाइयों ने डिफेंस टेक भारत 2026” में किया मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व

भोपाल  मध्यप्रदेश की रक्षा उत्पाद से जुड़ी 3 एमएसएमई इकाइयों ने बेंगलुरु में संपन्न हुए तीन दिवसीय डिफेंस टेक भारत “Def-Tech Bharat 2026” में सहभागिता कर मध्यप्रदेश के सूक्ष्म, लघु…

विद्युत उत्पादन में मध्यप्रदेश की कार्यकुशलता को बताया अनुकरणीय

भोपाल  भारत सरकार के विद्युत सचिव  पंकज अग्रवाल ने संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्युत गृह की विद्युत उत्पादन क्षमता, संचालन दक्षता व कोयला लोडिंग,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा