सिंह और तुला वालों के लिए खास दिन! पढ़ें 3 नवम्बर 2025 का राशिफल

मेष 
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको बिजनेस में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। दान पुण्य के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको अपने बेवजह के कामों को लेकर कुछ टेंशन हो सकती है। आपने यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई लेनदेन किया, तो उससे आपका कोई नुकसान होने की संभावना है।

वृषभ 
आज आपको काम को लेकर टेंशन बनी रहेगी। आपकी किसी मित्र से भी खटपट हो सकती हैं। संतान के करियर को लेकर आप उन्हें कहीं बाहर भेज सकते हैं। कारोबार में आपको एक नई गति मिलेगी। आप अपने अनुभवों से काम करेंगे, तो आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपके पिताजी की सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से आप परेशान रहेंगे।

मिथुन 
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपका कोई बनते-बनते काम अटक सकता है। माता जी से कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत कर लें, नहीं तो कोई भयंकर लड़ाई झगड़ा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप पर उच्च अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। आपका किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आपको अपनी इन्कम को बढ़ाने के सोर्सो पर ध्यान दें।

कर्क
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी नए पद की प्राप्ति होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आपका कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप कहीं धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आपकी मन को आज सुकून मिलेगा, क्योंकि जीवनसाथी भी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। आपके परिवार में पद प्रतिष्ठा बढ़ने से आज खुशी होगी। जल्दबाजी में आपसे कोई गड़बड़ी हो सकती है।

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करेंगे और संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। राजनीति में कार्यरत लोग किसी नए पद को पाकर काफी खुश होंगे।

कन्या 
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके शत्रु में प्रबल रहेंगे, लेकिन वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। प्रेम जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आपको वरिष्ठ सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी एक साथ कई काम हाथ लगने से व्याकाग्रता बढ़ेगी।

तुला 
आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा। नौकरी मे आपको कुछ समस्या चल रही थी, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करेंगे। आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिलने से आप उसको लेकर लापरवाही ना दिखाएंगे। आपके पिताजी का कोई पुराना रोग उभर सकता है, जो आपकी टेंशन को बढ़ाएगा।

वृश्चिक 
आज आपकी यश और कीर्ति बढ़ेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने वाणी पर संयम रखना होगा। आपको आपका रुका हुआ धन मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन आप अपने कामों को लेकर ढील बिल्कुल ना दें।  आपका समय मौज-मस्ती में बीतेगा। आपके बॉस से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा।

धनु 
आज आपको अपने बढ़ते खर्च पर कंट्रोल करने की आवश्यकता है। आपका धन यदि कहीं फंसा हुआ था, तो  वह भी आपको मिल सकता है। परिवार में यदि प्रॉपर्टी को लेकर कोई मतभेद उत्पन्न हो, तो आप उसमें किसी अजनबी से कोई सलाह मशवरा ना करें। आपको अपने खर्चों को लेकर बजट बनाकर चलना होगा। व्यापार के सिलसिले में आपको यात्राएं भी करनी पड़ेगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है।

मकर 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, जो विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता की तैयारी में लगे हैं, उन्हें अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका खर्चा बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको टीमवर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा। आप किसी धार्मिक स्थान पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।

कुंभ 
आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। आपको आर्थिक लेनदेन मे सावधानी बरतनी होगी। आप अपने जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान दें। घर परिवार में सदस्यों का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है।

मीन
आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है।  आपको अपनी बुद्धि से लिए गए निर्णय से फायदा होगा। आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। माता-पिता का आशीर्वाद से आपका रुका हुआ काम होगा पूरा होगा। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन लाभदायक रहने वाला है। आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव रहने से आपका मन परेशान रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेगी। आप कहीं घूमने-फिरने की प्लानिंग कर सकते हैं।

admin

Related Posts

16 मई का भविष्यफल: किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान?

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन भागदौड़ वाला जरूर रहेगा, लेकिन फायदा भी देगा। सुबह से ही काम का दबाव बना रह सकता है। कई लोग…

15 मई का टैरो राशिफल,कुछ राशियों के लिए नए अवसर, कुछ के लिए बदलाव का संकेत

आज 15 मई 2026 का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण समझ और भावनात्मक जागरूकता ला रहा है। टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज कई लोग उन बातों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत

LSG vs CSK Head to Head: प्लेऑफ की उम्मीदों के बीच चेन्नई की बड़ी परीक्षा आज

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
LSG vs CSK Head to Head: प्लेऑफ की उम्मीदों के बीच चेन्नई की बड़ी परीक्षा आज

तिलक के बल्ले ने मचाया कहर! पंजाब को मिली लगातार पांचवीं शिकस्त

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
तिलक के बल्ले ने मचाया कहर! पंजाब को मिली लगातार पांचवीं शिकस्त