क्रिकेट का नया चमत्कार! वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में लाने का वक्त, वर्ल्ड क्रिकेट में छाने को बेताब

नई दिल्ली
 आईपीएल 2025 में डेब्यू करने के बाद से क्रिकेट जगत की नई सनसनी बने 14 साल के वैभव सूर्यवंशी अब टीम इंडिया में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. उन्हें नेशनल टीम में लाने का समय आ गया है. यह कहना है पूर्व भारतीय क्रिकेटर सबा करीम का. सबा करीम का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी को नेशनल टीम में शामिल करने का समय आ गया है. वैभव सूर्यवंशी फिलहाल अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेल रहे हैं, जहां उन्होंने दो अर्धशतक जमकर टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई.

वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर सबा करीम ने कहा, ‘वह बहुत प्रतिभाशाली हैं. उन्हें देखकर मुझे बहुत खुशी हुई. मुझे लगता है कि अब उन्हें इंडियन नेशनल टीम में शामिल करने का समय आ गया है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘यह अच्छी बात है कि वैभव सूर्यवंशी पर नजर रखी जा रही है. स्टेट एसोसिएशन के लोग काम कर रहे हैं. बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी अपना काम कर रहा है. आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स भी उन पर ध्यान दे रही है. बहुत जल्द ऐसा समय आएगा, जब हम उन्हें नेशनल टीम में देखेंगे.’
वैभव सूर्यवंशी को लेकर सबा करीम ने दिया बयान

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 14 साल 32 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था. उन्होंने आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ महज 35 गेंदों में शतक लगाया था. यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक भी है. इस मामले में क्रिस गेल टॉप पर हैं, जिन्होंने 23 अप्रैल 2013 को आरसीबी की ओर से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 30 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी.

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के बाद से जिस भी टूर्नामेंट में खेले हैं तूफानी बैटिंग से तहलका मचाया है. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की अंडर-19 टीमों के खिलाफ उन्होंने रनों का अंबार लगाया. वैभव ने विजय हजारे ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी में भी शतक बनाकर इतिहास रचा. मौजूदा अंडर-19 वर्ल्ड कप से पहले उन्हें साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम का कप्तान बनाया गया था. उनकी कप्तानी में भारत ने यूथ वनडे सीरीज नाम की. इस सीरीज में वैभव के बल्ले से एक तूफानी शतक भी आया था. अब वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप में बल्ले से धमाल मचा रहे हैं. वैभव जी अंदाज में लगातार रन बना रहे हैं, यह प्रदर्शन जल्द ही उनके लिए टीम इंडिया के दरवाजे खोल सकता है.

admin

Related Posts

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 48वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) से 5 मई को होना है। रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली…

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

ग्वालियर  बीसीसीआई ने इंग्लैंड टूर के लिए भारतीय महिला ए क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है. इस बार इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज की कप्तानी के लिए ग्वालियर की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई