परीक्षा से पहले CBSE का बड़ा कदम, फ्री काउंसलिंग में मिलेंगे स्ट्रेस मैनेजमेंट टिप्स

नई दिल्ली

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं जल्द ही शुरू होने वाली हैं। परीक्षा के इस स्ट्रेसफुल समय में छात्रों और उनके अभिभावकों को स्ट्रेस से बचाने के लिए सीबीएसई ने अपनी वार्षिक ‘फ्री साइकोलाॅजिल काउंसलिंग’ सेवा शुरू कर दी है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों के मन से परीक्षा का डर निकालना और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना है।

दो चरणों में मिलेगी मदद

सीबीएसई की यह काउंसलिंग सेवा विशेष रूप से छात्रों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इसके अंतर्गत दो प्रमुख माध्यमों से सहायता प्रदान की जा रही है:

आईवीआरएस (IVRS) के जरिए सहायता: बोर्ड ने एक टोल-फ्री नंबर 1800-11-8004 जारी किया है। यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध है। इस नंबर पर कॉल करने के बाद छात्र और अभिभावक अपनी सुविधानुसार भाषा (हिंदी या अंग्रेजी) का चयन कर सकते हैं। आईवीआरएस के माध्यम से परीक्षा की तैयारी, टाइम मैनेजमेंट, स्ट्रेस दूर करने के टिप्स और अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों (FAQs) की जानकारी रिकॉर्डेड मैसेज के जरिए प्राप्त की जा सकती है।

 टेली-काउंसलिंग सेवा: बोर्ड ने अनुभवी एक्सपर्ट, प्रिंसिपल्स और प्रशिक्षित काउंसलर्स की एक टीम बनाई है। ये एक्सपर्ट पर्सनल रूप से छात्रों की समस्याओं को सुनते हैं और उन्हें साइकोलाॅजिल काउंसलिंग देते हैं। यह सेवा सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इस साल काउंसलिंग टीम में न केवल भारत बल्कि विदेशों (जैसे यूएई, ओमान और कतर) के एक्सपर्ट भी शामिल किए गए हैं।

सोशल मीडिया और वेबसाइट का उपयोग

सीबीएसई ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 'काउंसलिंग' का एक समर्पित सेक्शन भी बनाया है। यहां छात्रों के लिए पॉडकास्ट, वीडियो और इन्फोग्राफिक्स उपलब्ध हैं। बोर्ड ने 'एग्जाम वारियर्स' और 'मानोदर्पण' जैसी पहलों के माध्यम से छात्रों को यह समझाने का प्रयास किया है कि परीक्षा केवल जीवन का एक हिस्सा है, जीवन की अंतिम परीक्षा नहीं।

अभिभावकों के लिए भी सलाह

इस काउंसलिंग सत्र में केवल छात्रों को ही नहीं, बल्कि अभिभावकों को भी मार्गदर्शन दिया जा रहा है। एक्सपर्ट का कहना है कि घर का माहौल शांत और पॉजिटिव रखने से छात्र बेहतर पढ़ाई कर पाते हैं। अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे बच्चों पर मार्क्स का दबाव न डालें और उनके साथ फ्रैंडली व्यवहार करें।

सीबीएसई की यह सेवा परीक्षा समाप्त होने तक जारी रहेगी। यदि आप या आपके आसपास कोई छात्र परीक्षा को लेकर चिंतित है, तो वे सीबीएसई के इस हेल्पलाइन नंबर का लाभ उठा सकते हैं।

 

admin

Related Posts

UPSC अभ्यर्थियों की नजर एडमिट कार्ड पर, 24 मई को प्रीलिम्स एग्जाम

नई दिल्ली संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली देश की सबसे प्रतिष्ठित 'सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE Prelims) 2026' में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए…

पश्चिम बंगाल हायर सेकेंडरी रिजल्ट घोषित: 91.23 फीसदी स्टूडेंट्स सफल, मिनटों में डाउनलोड करें मार्कशीट

कलकत्ता  नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल बोर्ड हायर सेकेंड्री परीक्षा 2026 में भाग लेने वाले 7.10 लाख से अधिक स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन निर्णायक रहा है। वेस्ट बंगाल काउंसिल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी