नशे की हालत में 10 से अधिक लोगों पर हथौड़े से किया ताबड़तोड़ हमला, एक महिला की मौत

रायपुर

खरोरा थाना अंतर्गत कोरासी गांव में एक युवक ने नशे की हालत में लोहे के हथियार से एक महिला की हत्या कर दी। साथ ही कई लोगों पर प्राणघातक हमला किया, जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। घायलों का उपचार जारी हैं। घटना शुक्रवार देर शाम की है। आरोपी डोगेंद्र उर्फ डब्बू पटेल को ग्रामीणों ने पहले जमकर पिटा उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया है।

बताया जा रहा है कि कोरासी गांव का ही रहने वाला डोगेंद्र पटेल शुक्रवार देर शाम नशे की हालत में घर से एक लोहे का बड़ा हथियार (घन) लेकर निकला। जिसके बाद आरोपी ने रास्ते में दिखने वाले लोगों पर हथियार से हमला करना शुरु कर दिया। इस दौरान एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 10 से अधिक लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी डोगेंद्र ने लोहे का घन लेकर जो भी उसे दिखा उस पर ताबड़तोड़ हमला किया। इस तरह उसने गांव के करीब दर्जन पर लोगों पर हमला किया। जिसमें एक महिला कीर्ति साहू की मौत हो गई। अन्य घायलों में बीरन पटेल (55 वर्षीय), शोभाराम (60 वर्षीय), वीरेंद्र पटेल (55 वर्षीय), भागुराम वर्मा (46 वर्षीय), नीलकंठ साहू (65 वर्षीय), रामूलाल (55 वर्षीय) आदि शामिल है। घायलों का उपचार किया जा रहा है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

  • admin

    Related Posts

    वीडियो में दिखा सादगी भरा अंदाज: ओपी चौधरी ने ‘झालमुड़ी’ के साथ जीत का जश्न मनाया

    रायपुर. बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझान में भाजपा को बहुमत मिला है। भाजपा 194 और टीएमसी 93 सीटों पर आगे चल रही है।…

    जमीन पर भोजन, ज़मीन पर फैसला: सीएम साय ने पेयजल योजना जल्द शुरू करने के दिए निर्देश

    रायपुर. सुशासन तिहार के अंतर्गत आज कबीरधाम जिले के ग्राम लोखान में एक बेहद आत्मीय और संवेदनशील दृश्य देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय निर्माणाधीन पंचायत भवन के औचक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

    MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 2 views
    MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

    बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 2 views
    बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर