भदोही में एक महिला को निर्वस्त्र कर मारपीट करने के आरोप में कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया

 भदोही

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक महिला को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर उसके साथ मारपीट करने के आरोप में कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इस बात की जानकारी पुलिस अधीक्षक (एसपी) मीनाक्षी कात्यायन ने एक न्यूज एजेंसी को दी. कात्यायन के अनुसार घटना 29 नवंबर को सुरवाया क्षेत्र के नेता नगर इलाके में हुई. वहीं, शिकायत शनिवार को दर्ज कराई गई.

एसपी ने बताया कि डेयरी की दुकान चलाने वाली महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि शैलेंद्र कुमार उपाध्याय नामक व्यक्ति उसकी दुकान पर दो किलोग्राम घी खरीदने आया था. उसने स्टॉक खत्म होने के कारण उसे घी नहीं दिया. जिससे उपाध्याय गुस्सा हो गया. इसके बाद वह कुछ लोगों के साथ वापस आया, जिन्होंने कथित तौर पर दुकान में घुसकर उसके कपड़े उतारे और उसके साथ मारपीट की व अश्लील इशारे भी किए.

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी चीख सुनकर आस-पास के दुकानदारों ने बीच-बचाव किया.  हालांकि, आरोपी ने जाने से पहले उसे गालियां देना जारी रखा. शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 76 (महिला के कपड़े उतारने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 333 (चोट पहुंचाने, हमला करने या गलत तरीके से रोकने की तैयारी के बाद घर में घुसना), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले में आगे की जांच की जा रही है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

 

admin

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व एवं लोक-कल्याणकारी नीतियों पर देशवासियों का अटूट विश्वास विधानसभा चुनाव के ऐतिहासिक परिणामों के रूप में पुनः परिलक्षित हुआ: सीएम योगी

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के ऐतिहासिक परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे पीएम मोदी के प्रति देशवासियों के अटूट विश्वास का…

बंगाल चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा नेताओं ने सीएम योगी को दी बधाई

गोरखपुर  पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी। पश्चिम बंगाल के चुनाव में सीएम योगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई