मनोरंजन जगत से दुखद खबर, शास्त्रीय गायक पंडित प्रभाकर कारेकर का हुआ निधन, 80 की उम्र में तोड़ा दम

मुंबई
मनोरंजन जगत से हाल ही में एक दुखद खबर सामने आई है। प्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित प्रभाकर कारेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 80 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया। प्रभाकर कारेकर के परिवार के अनुसार उन्होंने बुधवार रात शिवाजी पार्क इलाके में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। पंडित प्रभाकर कारेकर का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके दादर स्थित आवास में रखा जाएगा।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पंडित प्रभाकर कारेकर को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने एक्स अकाउंट पर पोस्ट में लिखा- "हिंदुस्तानी शास्त्रीय और अर्ध शास्त्रीय गायक पंडित प्रभाकर कारेकर के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। एंट्रुज़ महल गोवा में जन्मे, पंडित जितेंद्र अभिषेकी के संरक्षण में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत सीखा। दुनिया भर में विभिन्न मंचों पर प्रदर्शन किया गया। उन्होंने गोवा में शास्त्रीय संगीत के संरक्षण और विस्तार में बहुत योगदान दिया।"
 
सीएम सावंत ने आगे लिखा- 'परिवार, अनुयायियों, शुभचिंतकों और छात्रों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। ईश्वर दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें। ओम शांति।'
बता दें, पंडित प्रभाकर कारेकर को "बोलवा विट्ठल पहावा विट्ठल" और "वक्रतुंड महाकाय" जैसे गायन के लिए जाना जाता था। उन्होंने पंडित सुरेश हल्दनकर, पंडित जितेंद्र अभिषेकी और पंडित सीआर व्यास जैसे दिग्गजों से प्रशिक्षण प्राप्त किया।

  • admin

    Related Posts

    अनुपमा’ की स्टारकास्ट का मस्तीभरा डांस वीडियो वायरल, रुपाली गांगुली ने दिखाया जबरदस्त अंदाज

    टीवी के नंबर वन शोज में शुमार 'अनुपमा' एक बार फिर चर्चा में है. हालांकि इस बार वजह कोई हाई-वोल्टेज ड्रामा या कहानी का बड़ा ट्विस्ट नहीं, बल्कि शो की…

    वरुण धवन मंदिर में शॉर्ट्स-बनियान पहनकर पहुंचे, वायरल वीडियो पर फैंस में बहस

    वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर सुर्खियों में हैं. वरुण की ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    मीरा आंद्रीवा ने क्रिस्टिया को 6-0, 6-3 से हराकर फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में किया प्रवेश

    • By admin
    • June 3, 2026
    • 0 views
    मीरा आंद्रीवा ने क्रिस्टिया को 6-0, 6-3 से हराकर फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में किया प्रवेश

    क्रिकेट से ब्रांड तक धमाका: वैभव सूर्यवंशी की बढ़ती फेम और करोड़ों की डील्स

    • By admin
    • June 3, 2026
    • 3 views
    क्रिकेट से ब्रांड तक धमाका: वैभव सूर्यवंशी की बढ़ती फेम और करोड़ों की डील्स

    घरेलू क्रिकेट के स्टार साईराज बहुतुले को मिली नई भूमिका, अब टीम इंडिया के बॉलिंग कोच बने

    • By admin
    • June 3, 2026
    • 2 views
    घरेलू क्रिकेट के स्टार साईराज बहुतुले को मिली नई भूमिका, अब टीम इंडिया के बॉलिंग कोच बने

    25 गोल, 10 स्कोरर और ऐतिहासिक जीत: भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम का दमदार प्रदर्शन

    • By admin
    • June 3, 2026
    • 3 views
    25 गोल, 10 स्कोरर और ऐतिहासिक जीत: भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम का दमदार प्रदर्शन

    FIFA World Cup में चमकेंगे भारतीय जड़ें रखने वाले सितारे, जानिए किस टीम से खेलेंगे ये 4 खिलाड़ी

    • By admin
    • June 3, 2026
    • 2 views
    FIFA World Cup में चमकेंगे भारतीय जड़ें रखने वाले सितारे, जानिए किस टीम से खेलेंगे ये 4 खिलाड़ी

    टीम इंडिया चयन को लेकर नया नियम? BCCI ने रोहित-हार्दिक को दिया फिटनेस अल्टीमेटम

    • By admin
    • June 2, 2026
    • 2 views
    टीम इंडिया चयन को लेकर नया नियम? BCCI ने रोहित-हार्दिक को दिया फिटनेस अल्टीमेटम