एसए20 : एमआई केपटाउन 4 फरवरी को सेंट जॉर्ज पार्क, गकेबरहा में पार्ल रॉयल्स से भिड़ेंगे

केपटाउन
एमआई केपटाउन ने अपनी बेहतरीन फील्डिंग, गेंदबाजी और बल्लेबाजी के दम पर सनराइजर्स ईस्टर्न केप को 10 विकेट से हराकर पहली बार एसए20 प्लेऑफ में जगह बना ली। अब वे 4 फरवरी को सेंट जॉर्ज पार्क, गकेबरहा में पार्ल रॉयल्स से भिड़ेंगे। जो भी टीम जीतेगी, वह 8 फरवरी को वांडरर्स में फाइनल खेलेगी। एमआई केपटाउन ने शुरुआत से ही बेहतरीन प्रदर्शन किया। डेवाल्ड ब्रेविस, कॉर्बिन बॉश और रीजा हेंड्रिक्स ने शानदार कैच पकड़कर सनराइजर्स को सिर्फ 109 रन पर रोक दिया। ब्रेविस का एक हाथ से लिया गया कैच खास रहा, जिसे देखकर दर्शक दंग रह गए। वह हवा में उड़ते हुए कैच पकड़ने के बाद जमीन पर गिरते ही बाउंड्री लाइन से बस कुछ इंच दूर रुके।

एमआई केपटाउन के राशिद खान ने कहा, "फील्डिंग इस फॉर्मेट में बहुत जरूरी है। हमने मैच से पहले ही इसे लेकर चर्चा की थी। फील्डिंग से हम गेम में आगे रहे। ग्राउंड फील्डिंग कमाल की रही और बोनस अंक लेना व टॉप-2 में रहना हमारे लिए अहम था। टीम के लिए अच्छा महसूस हो रहा है। हमने चीजों को आसान रखा और आनंद उठाया। एक टीम के रूप में हमारे कुछ साल काफी मुश्किल रहे हैं। इसलिए हमने केवल मूलभूत चीजों को सही रखने और लुत्फ उठाने पर फोकस किया, फील्डिंग में अधिक प्रयास करना भी बातचीत का हिस्सा था, जो पिछले दो साल में हुआ, वह भूलना जरूरी था।"

एमआई केपटाउन के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। कॉर्बिन बॉश ने अपने एसए20 करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए, जबकि कगिसो रबाडा ने 2 विकेट झटके। सनराइजर्स की ओर से डेविड बेडिंघमने 45 रन बनाकर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। उनकी टीम 107 रन पर ही सिमट गई।

जवाब में एमआई केपटाउन के सलामी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन (59*) और रासी वैन डेर डुसेन (48*) ने 110 रनों की नाबाद साझेदारी कर टीम को आसानी से जीत दिला दी। वैन डेर डुसेन ने पहले ही ओवर में चौका और छक्का जड़कर जीत की नींव रखी, जबकि रिकेल्टन ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखा। हालांकि, डुसेन सिर्फ 2 रन से अपना अर्धशतक चूक गए। अब सनराइजर्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने आखिरी लीग मैच में पार्ल रॉयल्स को हराना जरूरी होगा।

  • admin

    Related Posts

    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 2 views
    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

    Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

    बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

    शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 1 views
    शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल