महिला के पति ने मायके जाने से इनकार किया तो, 5वीं मंजिल से कूदी पत्नी

ग्वालियर

ग्वालियर में एक महिला ने पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी। उसे जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला के पति ने मायके जाने से इनकार कर दिया था। इस कारण वह नाराज थी।

बहोड़ापुर थाना पुलिस के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 7 बजे सागर ताल स्थित मल्टी में रहने वाली आरती राठौर पांचवी मंजिल से कूद गई। आरती का पति दिलीप राठौर थाटीपुर थाने में कॉन्स्टेबल है। दिलीप उसे लेकर अस्पताल पहुंचा। यहां गंभीर हालत होने पर आरती को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। यहां उसने देर रात दम तोड़ दिया।

पुलिस पहुंची तो फ्लैट पर ताला लगा मिला जानकारी के मुताबिक, आरती पति दिलीप से मायके जाने के लिए कह रही थी। लेकिन उसने इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर आरती यह कदम उठा लिया। पुलिस को महिला के बिल्डिंग से कूदने की सूचना मिली तो टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। यहां कॉन्स्टेबल दिलीप राठौर के फ्लैट पर ताला लगा मिला। दोनों के दो बच्चे हैं, वह भी घर पर नहीं मिले। वे सभी अस्पताल पहुंच गए थे।

पुलिस ने महिला के कॉन्स्टेबल पति के बयान के आधार पर जांच शुरू की है। अब मामले में पुलिस मल्टी में रहने वाले अन्य लोगों से पूछताछ करेगी।

 

admin

Related Posts

सिंहस्थ को सफल बनाने में जुटी उज्जैन की जनता, CM डॉ. यादव ने बताया प्रेरणादायक उदाहरण

उज्जैन की जनता सिंहस्थ संबंधी कार्यों में सहयोग कर पेश कर रही हैं नई मिसाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने हरसिद्धि पाल से रामघाट मार्ग चौड़ीकरण कार्य का किया…

युवा सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल, राज्यमंत्री गौर ने बताई ‘शौर्य संकल्प’ की खासियत

युवाओं को सशक्त बनाने का ऐतिहासिक अभियान है शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना: राज्यमंत्री गौर शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना का हुआ शुभारंभ भोपाल, नर्मदापुरम और रायसेन के चयनित अभ्यर्थियों को वितरित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत

LSG vs CSK Head to Head: प्लेऑफ की उम्मीदों के बीच चेन्नई की बड़ी परीक्षा आज

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
LSG vs CSK Head to Head: प्लेऑफ की उम्मीदों के बीच चेन्नई की बड़ी परीक्षा आज

तिलक के बल्ले ने मचाया कहर! पंजाब को मिली लगातार पांचवीं शिकस्त

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
तिलक के बल्ले ने मचाया कहर! पंजाब को मिली लगातार पांचवीं शिकस्त