चैंपियंस ट्रॉफी में इंडिया की जर्सी पर नहीं लिखा जाएगा ‘पाकिस्तान’ का नाम, BCCI से PCB नाराज; सामने आई रिपोर्ट

नई दिल्ली
 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर एक बार फिर से नया बवाल शुरू हो गया है। लंबे समय तक मेजबानी को लेकर चली बहस के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय टीम पर नया आरोप लगाया है। भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी। इसके साथ ही टीम इंडिया की जर्सी पर पाकिस्तान प्रिंट नहीं होगा। इसी को लेकर पीबीसी अब नाराजगी जता रहा है। इससे पहले पीसीबी हाइब्रिड मॉडल पर टूर्नामेंट नहीं कराने की जिद्द पर अड़ा हुआ था, लेकिन बाद में भारतीय टीम के सभी मैच पाकिस्तान से बाहर कराए जाने पर राजी हुआ।

पीसीबी के एक अधिकारी ने आईएएनएस से बात करते हुए बीसीसीआई पर आरोप लगाया है कि वह क्रिकेट के बीच में राजनीति को ला रहा है। इसके साथ ही बीसीसीआई भारतीय टीम की जर्सी पर पाकिस्तान प्रिंट नहीं कराएगा। पीसीबी की नाराजगी सिर्फ जर्सी पर नाम को लेकर ही नहीं है बल्कि बीसीसीआई ने टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले कैप्टन मीट के लिए रोहित शर्मा को पाकिस्तान भेजने से इंकार कर दिया है। इस वजह से भी पीसीबी के अधिकारी बीसीसीआई से नाराजगी जता रहे हैं।

ICC की शरण में जाने के लिए तैयार पीसीबी

पीसीबी के एक अधिकारी ने कहा, बीसीसीआई क्रिकेट में राजनीति को ला रहा है जो कि खेल के लिए ठीक नहीं है। बीसीसीआई ने अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने से मना किया। वे अपने कप्तान को भी ओपनिंग सेरेमनी के लिए पाकिस्तान नहीं देंगे और अब जो रिपोर्ट सामने आ रही है कि जर्सी पर पाकिस्तान प्रिंट नहीं होगा। हम आईसीसी के सर्वोच्च संस्था आईसीसी से उम्मीद रखते हैं वह ऐसा नहीं होने देंगे और पाकिस्तान का सपोर्ट करेंगे।'

बता दें कि आईसीसी इवेंट जिस देश को मेजबानी मिलती है उस देश का नाम टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीम की जर्सी पर प्रिंट पर होता है। इसी वजह से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भारतीय टीम की जर्सी पर होस्ट नेशन का नाम चाहती है, जिसके कारण अब एक नया बवाल शुरू हुआ है।

admin

Related Posts

अर्शदीप सिंह ने मचाया कहर, बुमराह रह गए पीछे, ट्रेंट बोल्ट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड चकनाचूर

नई दिल्ली भारतीय टीम ने गुरुवार को अपने दूसरे सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया। इस जीत के साथ भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचने के काफी करीब…

सोफी मोलिनक्स इंजरी के चलते सीरीज से बाहर, भारत के खिलाफ टीम संयोजन पर असर

कैनबरा ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की सभी प्रारूपों की कप्तान सोफी मोलिनक्स पीठ की दिक्कत की वजह से भारत के खिलाफ बाकी बहु-प्रारूप सीरीज से बाहर हो गई हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अर्शदीप सिंह ने मचाया कहर, बुमराह रह गए पीछे, ट्रेंट बोल्ट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड चकनाचूर

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 3 views
अर्शदीप सिंह ने मचाया कहर, बुमराह रह गए पीछे, ट्रेंट बोल्ट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड चकनाचूर

सोफी मोलिनक्स इंजरी के चलते सीरीज से बाहर, भारत के खिलाफ टीम संयोजन पर असर

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 2 views
सोफी मोलिनक्स इंजरी के चलते सीरीज से बाहर, भारत के खिलाफ टीम संयोजन पर असर

कर्नाटक बैकफुट पर, जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक बढ़त 400 रन से ज्यादा

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 2 views
कर्नाटक बैकफुट पर, जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक बढ़त 400 रन से ज्यादा

जॉर्जिया वोल का धमाकेदार शतक, दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 2 views
जॉर्जिया वोल का धमाकेदार शतक, दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

अभिषेक शर्मा पर बयान पड़ा भारी, अश्विन ने पाक खिलाड़ी को दिया तीखा जवाब

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 2 views
अभिषेक शर्मा पर बयान पड़ा भारी, अश्विन ने पाक खिलाड़ी को दिया तीखा जवाब

सेमीफाइनल टिकट के लिए न्यूजीलैंड तैयार, इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 3 views
सेमीफाइनल टिकट के लिए न्यूजीलैंड तैयार, इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा