मिल्कीपुर में होना है उपचुनाव, इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री के इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा

अयोध्या
उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीट कही जाने वाली अयोध्या के मिल्कीपुर में विधानसभा का उपचुनाव होना है। उसके लिए सरकार की तरफ से मंत्रियों की बड़ी फौज तैयारी में लगी है। उसी तैयारी का क्रम जांचने के लिए आज मुख्यमंत्री योगी अयोध्या पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे और उन्हें जीत का मंत्र भी देंगे।

एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि उपचुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री के इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री के आने से पहले प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे प्रदेश सरकार के सभी मंत्री भी यहां पहुंच रहे हैं। इनमें से जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर और खाद्य रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा शुक्रवार को ही अयोध्या पहुंच चुके हैं। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित अन्य राज्य मंत्री भी शामिल होंगे।

इनके अलावा संगठन की ओर से प्रभारी का दायित्व निभा रहे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी भी कार्यकर्ता संवाद में शामिल होंगे। उधर मुख्यमंत्री के दौरे से पहले सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा दहशत में है। आखिर भाजपा परेशान क्यों है, एक सीट से क्या होने वाला है, क्या उनकी सरकार गिर जाएगी या सरकार बदल जाएगी। यहां पर भाजपा ने अपने मंत्रियों की लंबी चौड़ी फौज उतार रखी है। खुद सीएम योगी कई बार आ चुके हैं।

ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कटेहरी विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत के बाद अब मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भी अपनी वर्तमान रणनीति तैयार रखी है। प्रतिष्ठा की इस सीट पर भाजपा ने ताकत झोंक रखी है। क्योंकि लोकसभा में इस सीट पर सपा के अवधेश प्रसाद ने जीत हासिल की थी। उसके बाद इसे लेकर भाजपा को कई बार घेरा जा चुका है। अभी हाल में हुए उपचुनाव में भाजपा को मिली जीत ने पार्टी का मनोबल बढ़ाया है। इसलिए किसी भी कीमत पर वह इस सीट को जीतने का प्रयास कर रहे हैं।

 

admin

Related Posts

लखनऊ को मिला नया पर्यटन केंद्र: नौसेना शौर्य वाटिका में दिखेगी समुद्री शक्ति की झलक

लखनऊ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 30 मई को लखनऊ में 'नौसेना शौर्य वाटिका' का उद्घाटन किया, जो भारतीय नौसेना की वीरता और…

बहराइच में गरजा बुल्डोजर, मदरसा समेत कई अवैध दुकानों पर चली कार्रवाई

बहराइच उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले की पयागपुर तहसील के सिंहपुर गांव में प्रशासन ने ग्राम सभा की जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर

खेतों से अभ्यास करने वाली पूजा सिंह बनीं चैंपियन, 2026 कॉमनवेल्थ का क्वालिफाइंग मार्क भी पार

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
खेतों से अभ्यास करने वाली पूजा सिंह बनीं चैंपियन, 2026 कॉमनवेल्थ का क्वालिफाइंग मार्क भी पार

IPL 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की अगली एंट्री इंडिया-ए ट्राई सीरीज में

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
IPL 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की अगली एंट्री इंडिया-ए ट्राई सीरीज में