‘कहीं दिखें तो कहना- विधानसभा क्षेत्र में जाएं’, राजस्थान-जोधपुर/सरदारपुरा में गहलोत के लापता के पोस्टर लगे

जोधपुर/सरदारपुरा।

पूर्व मुख्यमंत्री और सरदारपुरा विधायक अशोक गहलोत के लापता होने के पोस्टर उनके विधानसभा क्षेत्र में लग गए हैं। क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए यह कदम उठाया है। लोगों का कहना है कि चुनाव जीतने के बाद गहलोत ने अपने क्षेत्र का दौरा नहीं किया, जिससे विकास कार्य ठप पड़े हैं।

इसी आक्रोश के चलते सरदारपुरा विधानसभा के वार्ड नंबर 69, रातानाडा स्थित सांसी कॉलोनी में उनके लापता होने के पोस्टर लगाए गए। सांसी बस्ती के निवासी अजय सांसी ने बताया कि गहलोत ने चुनाव के दौरान वादे किए थे कि वह क्षेत्र की समस्याओं को हल करेंगे, लेकिन चुनाव जीतने के बाद से उन्होंने क्षेत्र का दौरा नहीं किया। इसलिए हमनें उनके लापता होने के पोस्टर लगाए हैं। जिन पर लिखा गया है कि "विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद से अशोक गहलोत लापता हैं। कहीं दिखें तो बोलिए कि विधानसभा में जाएं और विकास के लिए कुछ करें।"

क्षेत्र में आएं और समस्याओं का समाधान करें
क्षेत्र के लोगों ने विधायक अशोक गहलात से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में आएं और जनता की समस्याओं का समाधान करें। क्षेत्रीय विकास कार्यों की गति रुकने से जनता में आक्रोश का माहौल है। बता दें कि हाल ही में अशोक गहलोत जोधपुर गए थे, लेकिन उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा नहीं किया था। उनके नहीं जाने से जनता में असंतोष फैल गया।

समस्याओं की अनदेखी हो रही
लोगों का कहना है कि विधायक के सक्रिय न होने से क्षेत्र के विकास कार्य जैसे सड़क, पानी और बिजली की समस्याओं की अनदेखी हो रही हैं। क्षेत्रवासियों ने स्पष्ट किया है कि वे विधायक की सक्रियता चाहते हैं ताकि उनके क्षेत्र का विकास हो सके।

admin

Related Posts

कोटा में 30 करोड़ रुपये से बनेगा दिव्यांग पार्क, शिलान्यास के मौके पर स्पीकर बिरला ने दी बड़ी घोषणा

कोटा स्पीकर बिरला ने कहा- आमजन के सुझावों के आधार पर विकास की रूपरेखा तैयार की गई है। चंबल गार्डन, जो शहर की पहचान है, को देश-दुनिया का आकर्षण बनाया…

केंद्र ने एयरलाइंस को सब्सिडी अवधि बढ़ाने का किया फैसला, इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद और पुणे की उड़ानें फिर जुड़ सकती हैं

उदयपुर उदयपुर की हवाई कनेक्टिविटी को लेकर अब नई उम्मीद जगी है। केंद्र सरकार की संशोधित उड़ान योजना में वायबिलिटी गैप फंडिंग (वीजीएफ) की अवधि 3 साल से बढ़ाकर 5…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 0 views
विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 2 views
सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 1 views
RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 5 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 5 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती