बच्चों को बाहर निकाला, राजस्थान-उत्कर्ष कोचिंग सेंटर के जोधपुर सहित कई शहरों में ठिकानों पर IT का छापा

जोधपुर।

राजस्थान में उत्कर्ष कोचिंग के सेंटरों पर गुरुवार को आयकर विभाग ने छापामार कार्रवाई की। एक साथ प्रदेश के जोधपुर, कोटा, अजमेर और जयपुर समेत कई जिलों में संस्थान के ठिकानों पर छापा मारा गया। जोधपुर के जालोरी गेट स्थित उत्कर्ष कोचिंग संस्थान पर भी आयकर विभाग की टीम पहुंची। टीम ने दस्तावेज और कंप्यूटर हार्ड डिस्क को अपने कब्जे में लिया। 

आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार सुबह जालोरी गेट स्थित उत्कर्ष कोचिंग संस्थान पर छापा मारा। रेड के दौरान क्लास चल रही थी, जिसे तत्काल रोक दिया गया और छात्रों को बाहर भेज दिया गया। इसके बाद टीम ने संस्थान के दस्तावेजों और कंप्यूटरों की जांच शुरू की। जांच के दौरान कोचिंग सेंटर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। जोधपुर के अलावा कोटा, अजमेर और जयपुर समेत प्रदेश के अन्य शहरों में भी कोचिंग के सेंटरों पर छापे मारे गए। इस दौरान आईटी टीम ने संस्थानों से कई दस्तावेज और कंप्यूटर हार्ड डिस्क जब्त किए हैं।

अनियमितताओं के कारण रेड
आयकर विभाग की यह कार्रवाई कोचिंग संस्थान में पाई गई अनियमितताओं के कारण होना सामने आया है। हालांकि, अभी तक रेड में मिले साक्ष्यों के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इस छापेमारी से अन्य कोचिंग संस्थानों में भी हड़कंप मच गया है। यह पहला मामला नहीं है जब आयकर विभाग ने कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई की हो। इससे पहले भी आयकर विभाग ने कई बड़े कोचिंग संस्थानों पर छापेमारी की है।

admin

Related Posts

राजस्थान में रोजगार और महिला सशक्तिकरण पर फोकस: सीएम ने गिनाईं सरकारी उपलब्धियां और योजनाएं

वागड़ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पिछले दो दिन (20-21 मई) वागड़ दौरे पर रहे. सीएम ने कुशलगढ़ (बांसवाड़ा) और चौरासी (डूंगरपुर) में रात्रि चौपाल की. मुख्यमंत्री चौरासी के धम्बोला गांव में…

भजनलाल सरकार को राहत या झटका? पंचायत चुनाव टालने की मांग पर आज सुनवाई

 जयपुर राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय (नगर पालिका/नगर निगम) के चुनाव समय पर होंगे या दिसंबर तक के लिए टल जाएंगे, इस पर आज तस्वीर पूरी तरह साफ हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई