खुद भी दे दी जान, राजस्थान-सिरोही में मां ने सवा साल के जुड़वां बेटों को खिलाया जहर

सिरोही।

राजस्थान के सिरोही जिले के शिवगंज शहर में नए साल के पहले दिन बुधवार देर शाम एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। जहां, एक मां ने अपने दो जुड़वां बच्चों के साथ जहर खा लिया। जिससे तीनों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, महिला ने बच्चों से परेशान होकर यह खौफनाक कदम उठाया है।

शिवगंज पुलिस के अनुसार, यह घटना बुधवार देर शाम की है। सेवाड़ी जिला पाली निवासी रेखा (38), पत्नी योगेश छीपा वर्तमान में शिवगंज में अपने पीहर में मां के पास रह रही थी। उसके सवा साल के जुड़वां बेटे पूर्वांश और पूर्वित भी उसके साथ रहते थे। बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे रेखा ने अपनी मां को बच्चों के लिए सामान लेने के बहाने घर से बाहर भेज दिया। इसके बाद उसने दोनों बच्चों को जहर खिलाया और फिर खुद भी खा लिया। रेखा की मां बाजार से लौटकर घर पहुंची तो बेटी और उसके दोनों बच्चे उन्हें बेहोशी की हालत में मिले। वह चिल्लाते हुए घर के बाहर भागीं, उनकी आवाज सुनकर पड़ोसी और मोहल्लेवासी भी वहां पहुंचे।

बच्चों की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
इसके बाद तीनों को सुमेरपुर स्थित भगवान महावीर अस्पताल ले जाया गया। जहां, जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रेखा को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। लेकिन, काफी प्रयास के बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। रात करीब साढ़े आठ बजे रेखा की भी मौत हो गई। पुलिस आज तीनों शवों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप देगी। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है

मुंबई में रहकर काम करता है पति  
जानकारी के अनुसार रेखा की शादी करीब सात साल पहले सेवाड़ी निवासी योगेश कुमार से हुई थी। योगेश मुंबई में रहकर काम करता है। उसकी पत्नी रेखा कुछ महीने से अपनी मां के पास पीहर रह रही थी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि  रेखा ने बच्चों से परेशान होकर उन्हें जहर दिया, इसके बाद खुद भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली।हर

पहलू की कर रहे जांच  
शिवगंज पुलिस थानाधिकारी बाबूलाल ने बताया कि टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है। आसपास के लोगों से बातचीत कर जानकारी जुटाई गई है। मृतका के पति और ससुराल पक्ष को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीम हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में मां के जुड़वां बच्चों से परेशान होने की बात सामने आई है।

admin

Related Posts

राजस्थान में रोजगार और महिला सशक्तिकरण पर फोकस: सीएम ने गिनाईं सरकारी उपलब्धियां और योजनाएं

वागड़ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पिछले दो दिन (20-21 मई) वागड़ दौरे पर रहे. सीएम ने कुशलगढ़ (बांसवाड़ा) और चौरासी (डूंगरपुर) में रात्रि चौपाल की. मुख्यमंत्री चौरासी के धम्बोला गांव में…

भजनलाल सरकार को राहत या झटका? पंचायत चुनाव टालने की मांग पर आज सुनवाई

 जयपुर राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय (नगर पालिका/नगर निगम) के चुनाव समय पर होंगे या दिसंबर तक के लिए टल जाएंगे, इस पर आज तस्वीर पूरी तरह साफ हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई