केरल को ‘मिनी पाकिस्तान’ बताने पर अब CM पिनराई विजयन का आया जवाब, नितेश राणे पर बदनाम करने का आरोप

कोच्चि, मुंबई
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और भाजपा लीडर नितेश राणे ने पिछले दिनों राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के केरल से चुने जाने पर हमला बोला था और राज्य को ‘मिनी पाकिस्तान’ करार दिया था। इस पर जमकर बवाल मचा तो नितेश राणे ने सफाई भी दी और कहा कि मैंने इसलिए केरल को मिनी पाकिस्तान कहा था क्योंकि वहां लव जिहाद का एजेंडा आगे बढ़ रहा है। हिंदू और मुसलमान महिलाओं का धर्मांतरण कराया जाता है। हमारा देश कैसे हिंदू राष्ट्र बना रहे, हमें इसके लिए प्रयास करने होंगे। यह तो सच है कि राहुल गांधी और प्रियंका को वहां जीत मिली क्योंकि वह आतंकियों का समर्थन लेते हैं। यदि मैं गलत हूं तो फिर कांग्रेस मुझे गलत साबित करे। नितेश राणे के विवादित बयान देने और उस पर कायम रहने के बीच अब केरल के सीएम का ही बयान आया है।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने नितेश राणे पर राज्य को बदनाम करने का आरोप लगाया है और कहा कि यह संघ परिवार का एजेंडा है। पिनराई विजयन ने एक्स पर लिखा, 'महाराष्ट्र के मत्स्य पालन और जहाजरानी मंत्री नितेश राणे ने केरल को मिनी पाकिस्तान का लेबल दिया है। यह बेहद आपत्तिजनक और निंदनीय है। इस तरह के नफरती बयान बताते हैं कि कैसे संघ परिवार की ओर से केरल के खिलाफ एजेंडा चलाया जाता रहा है और उसे बदनाम किया जाता है। केरल तो सेकुलरिज्म और सांप्रदायिक सद्भाव की जमीन है।' उन्होंने कहा कि हम केरल के खिलाफ इस तरह के आपत्तिजनक बयान की निंदा करते हैं।' यही नहीं पिनराई विजयन ने कहा कि केरल के लोगों को संघ के इस हेटफुल एजेंडे के खिलाफ एकजुट हो जाना चाहिए।

महाराष्ट्र के दिग्गज नेता नारायण राणे के बेटे नितेश फिलहाल देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री हैं। वह पहले भी ऐसे बयान दे चुके हैं, जिस पर विवाद छिड़ गया था। हाल ही में उन्होंने वायनाड लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी की जीत को लेकर टिप्पणी की थी। राणे का कहना है कि केरल से ही दोनों भाई-बहन इसलिए चुनाव लड़ने जाते हैं क्योंकि वहां से उनका जीतना आसान है। इसके अलावा केरल में मुस्लिमों की बड़ी आबादी को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए नितेश ने राज्य को 'मिनी पाकिस्तान' करार दिया था। नितेश राणे ने कहा था, 'केरल मिनी पाकिस्तान है। इसीलीए राहुल गांधी और उनकी बहन वहां से चुनाव लड़ने जाते हैं। सारे आतंकवादी उन्हें वोट करते हैं। यह सच है औऱ आप पूछ सकते हैं। वे लोग आतंकियों को साथ लेकर ही सांसद चुने गए।'

admin

Related Posts

डॉलर के मुकाबले रुपये पर नई बहस, RBI को पनगढ़िया की बड़ी सलाह

नई दिल्‍ली पिछले कुछ समय से रुपये में तेज गिरावट आई है, जिसे लेकर कुछ एक्‍सपर्ट्स का दावा है कि रुपया 100 लेवल के पार जा सकता है. यह भी…

धरती पर बढ़ेगा आग जैसा तापमान, सुपर अल नीनो से भारत पर बड़ा संकट

नई दिल्ली एक बात ये कि इस साल गर्मी ज्यादा पड़ेगी क्योंकि ‘एल नीन्यो’ असर डालेगा. ये शायद आपने सुना हो, लेकिन अब तो कह रहे हैं कि इस साल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK की टीम में अगले साल दिखेंगे नए चेहरे? इन 5 खिलाड़ियों पर लटक रही तलवार

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 0 views
CSK की टीम में अगले साल दिखेंगे नए चेहरे? इन 5 खिलाड़ियों पर लटक रही तलवार

WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह