केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा, नए साल में बढ़ेगा महंगाई भत्ता, सैलरी-पेंशन में होगी फिर वृद्धि

नईदिल्ली

 2024 की तरह नया साल 2025 केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए सौगातों भरा होने वाला है, क्योंकि जनवरी 2025 से एक बार फिर कर्मचारियों पेंशनरों के महंगाई भत्ते में इजाफा होगा। हालांकि डीए में कितनी बढ़ोतरी होगी यह AICPI के छमाही आंकड़ों पर निर्भर करेगा। अबतक जुलाई से अक्टूबर के आंकड़े आ चुके है लेकिन नंवबर दिसंबर के अंक आना बाकी है, इसके बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा हर साल 2 बार केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दरों में संशोधन किया जाता है, जो अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक इंडेक्स के छमाही आंकड़ों पर निर्भर करता है। यह वृद्धि हर साल जनवरी/जुलाई से की जाती है।साल 2024 की बात करें तो जनवरी 2024 से 4% तो जुलाई से 3% DA बढ़ाया गया था, जिसके बाद डीए 53% हो गया है, अब अगली वृद्धि जनवरी 2024 से होना है, जिसका ऐलान बजट 2025-26 के बाद होने की संभावना है।

DA Hike 2025: कितने प्रतिशत बढ़ेगा महंगाई भत्ता?

    वर्तमान में 48 लाख केन्द्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनरों को 53% डीए का लाभ मिल रहा है। अब अगला डीए जनवरी 2025 से बढ़ाया जाना है, जो कि AICPI इंडेक्स के जुलाई से दिसंबर 2024 के आंकड़ों पर निर्भर करेगा।

    जुलाई से अक्टूबर तक के आंकड़ों पर गौर करें तो AICPI Index अंक 144.5 और DA स्कोर 55.05% पहुंच चुका है, ऐसे में डीए में 3% वृद्धि होना तय है, हालांकि अभी नवंबर दिसंबर के आंकड़े आना बाकी हैं।

    नवंबर के आंकड़े 31 दिसंबर को श्रम मंत्रालय द्वारा जारी किए जाएंगे और दिसंबर के अंक 30 जनवरी 2025 को जारी होंगेइसके बाद तय होगा डीए में कितने प्रतिशत वृद्धि होगी।

    अनुमान है कि जनवरी 2025 से 3 से 4 फीसदी वृद्धि हो सकती है।इसका ऐलान मार्च में होली के आसपास हो सकता है।यह वृद्धि 7th Pay Commission के तहत की जाएगी।

    उदाहरण के तौर पर जिन कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 18,000 रुपये है, उन्हें 3 फीसदी डीए बढ़ने पर 540 रुपये और 2,50,000 रुपये की अधिकतम सैलरी पाने वालों को 7,500 रुपये की बढ़ोतरी मिलेगी। पेंशनभोगियों को भी इसका लाभ मिलेगा, जिनकी पेंशन में 270 से 3,750 रुपये तक का इजाफा हो सकता है।

ऐसे होती है महंगाई भत्ते की गणना

    डीए और डीआर में बढ़ोतरी का कैलकुलेशन औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के 12 महीने के औसत में हुई प्रतिशत वृद्धि के आधार पर की जाती है। सरकार अमूमन हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई को इन भत्तों में संशोधन करती है।

    केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए DA ऐसा होता है कैलकुलेट- DA% = [(Average of AICPI (Base Year 2001 = 100) पिछले 12 महीने के लिए – 115.76)/115.76] x 100

    पब्लिक सेक्टर कर्मचारियों के लिए DA ऐसा होता है कैलकुलेट- DA% = [(Average of AICPI (Base Year 2001 = 100) पिछले 3 महीने के लिए – 126.33)/126.33] x 100

admin

Related Posts

डॉलर के मुकाबले रुपये पर नई बहस, RBI को पनगढ़िया की बड़ी सलाह

नई दिल्‍ली पिछले कुछ समय से रुपये में तेज गिरावट आई है, जिसे लेकर कुछ एक्‍सपर्ट्स का दावा है कि रुपया 100 लेवल के पार जा सकता है. यह भी…

धरती पर बढ़ेगा आग जैसा तापमान, सुपर अल नीनो से भारत पर बड़ा संकट

नई दिल्ली एक बात ये कि इस साल गर्मी ज्यादा पड़ेगी क्योंकि ‘एल नीन्यो’ असर डालेगा. ये शायद आपने सुना हो, लेकिन अब तो कह रहे हैं कि इस साल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK की टीम में अगले साल दिखेंगे नए चेहरे? इन 5 खिलाड़ियों पर लटक रही तलवार

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 0 views
CSK की टीम में अगले साल दिखेंगे नए चेहरे? इन 5 खिलाड़ियों पर लटक रही तलवार

WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह