नोएडा के सेक्टर 65 स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में अचानक भीषण आग लगी, आग लगने से आसपास हड़कंप मचा

नई दिल्ली
नोएडा के सेक्टर 65 स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में आज अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से आसपास हड़कंप मच गया और पूरी इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

दमकल की 15 गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने के लिए पूरा अभियान चलाया जा रहा है। आग बुझाने का काम तेजी से किया जा रहा है। इस घटना के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आसपास की अन्य कंपनियों को भी खाली करवा दिया गया है।

डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया, "सेक्टर 65 में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में आग लगी है। पुलिस टीम मौके पर पहुंच चुकी है और दमकल की 15 गाड़ियां आग बुझाने के लिए प्रयासरत हैं।"

फिलहाल आग पर काबू पाने के लिए राहत कार्य जारी है और किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

  • admin

    Related Posts

    शनि जयंती से पहले बड़ी राहत, शोभा यात्रा से पहले मंदिर की चोरी हुई मूर्ति वापस मिली

    नई दिल्ली  चांदनी चौक इलाके में अंग्रेजों के जमाने के मंदिर से चोरी हुई शनिदेव की अष्टधातु की मूर्ति मिल गई है। चोर ने मूर्ति को लाल के किले के…

    Delhi Green Transport: हाइड्रोजन बस सेवा लॉन्च, जानें रूट और टाइमिंग

    नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पहली बार, हाइड्रोजन गैस से चलने वाली बसों का संचालन शुरू…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

    • By admin
    • May 16, 2026
    • 1 views
    प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

    ‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

    • By admin
    • May 16, 2026
    • 2 views
    ‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

    विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 1 views
    विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

    IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 1 views
    IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

    ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 2 views
    ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

    बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 1 views
    बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत