यूपी कांग्रेस के प्रदर्शन में पुलिस द्वारा किये जा रहे धक्का-मुक्की और नोकझोंक के बाद युवक की मौत

लखनऊ
यूपी की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान बड़ी घटना हुई है। प्रदर्शन में शामिल युवा कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत हो गई है। कांग्रेस ने पुलिस की धक्कामुक्की और नोकझोंक को घटना का कारण बताया है। घटना की जानकारी मिलने पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी सिविल अस्पताल पहुंचे। मौत का कारण अभी पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इससे पहले पुलिस की धक्कामुक्की के कारण प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी बेहोश हो गए थे।

युवा कांग्रेसी की मौत पर कांग्रेस ने पुलिस के बल प्रयोग और नुकीले बैरिकेड्स को कारण बताया है। कांग्रेस ने कहा कि आज विधानसभा घेराव करने जा रहे कांग्रेसजनों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा किये जा रहे धक्का-मुक्की व बल प्रयोग से गोरखपुर निवासी युवा कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पाण्डेय की मौत हो गई है। इस घटना से पूरा कांग्रेस परिवार आहत और आक्रोशित है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने एक्स पर लिखा कि विधानसभा घेराव के लिए जाते समय पुलिसिया बर्बरता के कारण हमारे युवा साथी प्रभात पाण्डेय नहीं रहे। यह घटना बेहद दुःखद और निंदनीय है। इस दुर्घटना से हमारा कांग्रेस परिवार आहत और आक्रोशित है।

कांग्रेस ने जन सरोकार के मुद्दों पर योगी सरकार के विफल रहने का आरोप लगाते हुए लखनऊ में हजारों कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता बुधवार को विधानसभा को घेरने के इरादे से कार्यालय मुख्यालय पर एकत्र हुए थे। पुलिस के सख्त पहरे के चलते उनका अभियान पार्टी दफ्तर से चंद कदम दूर तक ही चल सका।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की नोकझोंक होती रही। कई कार्यकर्ता और नेता पुलिस की बैरिकेडिंग पर चढ़ने के कारण चोटिल भी हुए। पुलिस से बहस और विवाद के बीच अजय राय भी एक बार बेहोश हुए। कार्यकर्ताओं ने पानी का छींटा मारा तब उन्हें होश आया।

इसी बीच गोरखपुर से आए युवा कांग्रेसी भी धक्कामुक्की और नोकझोंक के बीच बेसुध हो गए। तत्काल उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया। यहां कुछ देर बाद ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। युवा कांग्रेसी की मौत की खबर मिलते ही कांग्रेसियों में हड़कंप मच गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए। यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी सिविल अस्पताल पहुंचे।

कांग्रेस ने कहा कि योगी सरकार की हत्यारी पुलिस ने कल रात से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के चारों ओर नुकीले बैरिकेड्स से किलेबन्दी कर रखी थी और आज उनकी बर्बरता ने हमारे एक कार्यकर्ता की जान ले ली। हम इस दुर्घटना को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। अजय राय ने मंगलवार की रात ही नुकीली बैरिकेड्स पर ऊंगली उठाते हुए आरोप लगाया था कि यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हत्या की साजिश है। इस बीच आज की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि मुझे जैसे ही पता चला तो तत्काल अस्पताल के निदेशक को फोन करके कहा कि बच्चा पहुंच रहा है। उसके इलाज की व्यवस्था कीजिए। मैं खुद भी यहां के लिए निकला। लेकिन यहां आने पर पता चला कि बच्चे की मौत हो गई है। उसके तत्काल पोस्टमार्टम का इंतजाम किया जा रहा है। परिवार वालों से भी मुलाकात की जाएगी।

admin

Related Posts

चरैवेति-चरैवेति मंत्र के साथ डबल इंजन सरकार निरंतर आगे बढ़ा रही विकास यात्रा: मुख्यमंत्री

मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा: सीएम योगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज नगर निगम के नवनिर्मित सदन हॉल और विभिन्न विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास…

संस्कारों और परंपराओं को जानने के लिए बच्चों को दादा-दादी व नाना-नानी के पास ले जाएं: सीएम योगी

सीएम योगी ने दिया इको फ्रेंडली पर्यटन का मंत्र यूपी में गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही सीएम योगी ने बच्चों-अभिभावकों के लिए लिखी पाती बच्चों को दुधवा, चूका बीच,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल