वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में किया पेश, यूपी सरकार का बजट पूरे विकास पर होगा फोकस

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 का दूसरा अनुपूरक बजट मंगलवार को विधानसभा में प्रस्तुत करेगी। इसके पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि बजट पूरे विकास पर फोकस होगा। योगी सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पत्रकारों से कहा कि राजस्व सरप्लस राज्य है। योगी सरकार ने हर स्तर पर वित्तीय अनुशासन मेंटेन किया है। जहां जैसी जरूरत होती उसके अनुसार खर्च होता है।

विकास एजेंडा हमारे सामने है। बड़े स्तर पर विकास का पहिया घूम रहा है। अनुपूरक बजट तो आना ही है। कुंभ तो शामिल ही है। कुंभ दुनिया का सबसे बड़ा इवेंट है। युनेस्को ने इसे मानवता की मूर्ति धरोहर बताया है। बजट पूरे विकास पर रहेगा। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने कहा कि विपक्ष का काम विरोध करना है। सरकार का विकास करना है। विकास का काम विरोध की वजह से रुकेगा नहीं। आज अनुपूरक बजट आ रहा है इसके बाद विकास की गति और बढ़ेगी। उन्होंने वन नेशन वन इलेक्शन आज संसद के पटल पर रखा जाएगा। इसका स्वागत होना चाहिए। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में यह मसौदा तैयार हुआ है। कैबिनेट ने पास किया है। आज यह ससंद पटल पर रखा जाएगा। इसका पूरा हिंदुस्तान स्वागत कर रहा है। सपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसके विरोध का मतलब बेमतलब है। यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि विकास के लिए धन की जरूरत है। विभिन्न विभागों में जो धन की आवश्यकता है उसके लिए सभी विभागों के लिए अनुपूरक बजट आ रहा है। प्रदेश की जनता के सामने विकास को लेकर जो सरकार ने वादा किया है उस मुद्दे पर ये बजट है।

admin

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व एवं लोक-कल्याणकारी नीतियों पर देशवासियों का अटूट विश्वास विधानसभा चुनाव के ऐतिहासिक परिणामों के रूप में पुनः परिलक्षित हुआ: सीएम योगी

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के ऐतिहासिक परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे पीएम मोदी के प्रति देशवासियों के अटूट विश्वास का…

बंगाल चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा नेताओं ने सीएम योगी को दी बधाई

गोरखपुर  पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी। पश्चिम बंगाल के चुनाव में सीएम योगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 4 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई