विधानसभा अध्यक्ष ने किया आर्ट गैलरी का लोकार्पण, राजस्थान-अजमेर का सूचना केन्द्र होगा जवाहर कला केन्द्र की तर्ज पर विकसित

जयपुर।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर के सूचना केन्द्र को जयपुर के जवाहर कला केन्द्र की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। सूचना केन्द्र अजमेर की सामाजिक, सांस्कृतिक, कला, शैक्षिक और सह शैक्षिक गतिविधियों का केन्द्र बनेगा। इसके लिए जल्द प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भिजवाया जाएगा। सूचना केन्द्र और आर्ट गैलेरी शहर के प्रबुद्ध एवं कलाकार वर्ग के लिए शहर के बीचों बीच एक कल्चरल सेंटर के रूप में स्थापित होगी।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने बुधवार को सूचना केन्द्र में स्मार्ट सिटी योजना के तहत निर्मित आर्ट गैलेरी का लोकार्पण किया। इस अवसर पर श्री देवनानी ने कहा कि अजमेर का सूचना केन्द्र कई दशकों से शहर की शैक्षिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और सह शैक्षिक गतिविधियों का केन्द्र रहा है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत सूचना केन्द्र का पुनरुद्धार किया गया है। इसे जवाहर कला केन्द्र की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। सूचना केन्द्र में बनी आर्ट गैलेरी में एक संविधान गैलेरी, विकास गैलेरी, प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम और ऎसी ही अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। विधानसभा अध्यक्ष ने अतिरिक्त जिला कलक्टर ज्योति ककवानी, स्मार्ट सिटी के अधिकारियों व सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस सम्बन्ध में एक विस्तृत योजना तैयार कर राज्य सरकार को भिजवाएं। इसके लिए बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। सूचना केन्द्र में सांस्कृतिक आयोजन से जुड़ी सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसे अजमेर के प्रबुद्ध वर्ग, कलाकारों, रंगकर्मियों, फोटोगाफर्स और अन्य वर्गों के लिए विकसित किया जाएगा। देवनानी ने आर्ट गैलेरी का लोकार्पण करने के बाद पूरे भवन का निरीक्षण किया। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कार्यालय में बनी इस आर्ट गैलेरी के निर्माण में स्मार्ट सिटी योजना के तहत 4.34 करोड़ रूपए खर्च किए गए है। योजना में बेसमेंट सहित 4 मंजिला भवन का निर्माण किया गया है। इसमें 30 हजार स्क्वायर फीट में 3 बड़ी कला दीर्घाएं, गेस्ट हाउस, लाइब्रेरी, कार्यालय कक्ष, उपनिदेशक, जनसम्पर्क अधिकारी, सहायक जनसम्पर्क अधिकारी एवं अन्स स्टाफ के कक्ष, वाचनालय एवं अन्य कक्ष तैयार किए गए हैं।

मीडिया क्लब सहित विभिन्न संस्थानों ने जताई खुशी—
सूचना केन्द्र में आर्ट गैलेरी शुरू होने पर अजमेर मीडिया क्लब सहित विभिन्न संगठनों ने हर्ष व्यक्त किया है। मीडिया क्लब के अध्यक्ष श्री अभिजीत दवे, श्री अशोक सिंह भाटी एवं श्री शुभम जैन सहित संगठन के पदाधिकारियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि सूचना केन्द्र में नई आर्ट गैलेरी के निर्माण से शहर में सांस्कृतिक, कला एवं शैक्षिक गतिविधियों के लिए एक नया मंच उपलब्ध होगा। यहां निरंतर आयोजन होने से शहर में शैक्षिक एवं सह शैक्षिक गतिविधियों का भी विकास होगा।

admin

Related Posts

राजस्थान में पर्यावरण और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा: चंदन वनों के विकास पर जोर

जयपुर  राजस्थान की धरती अब न केवल अपने शौर्य के लिए बल्कि चंदन की खुशबू के लिए भी जानी जाएगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के वनों को आर्थिक रूप…

स्वर्ण नगरी जैसलमेर को मिली हवाई सौगात, हफ्ते में दो दिन चलेगी फ्लाइट

 जैसलमेर स्वर्ण नगरी जैसलमेर के लिए रविवार (3 मई) का दिन ऐतिहासिक बन गया. पहली बार समर शेड्यूल में हवाई सेवा का संचालन शुरू हुआ. इस फ्लाइट की मांग काफी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य