‘गीता में सनातन संस्कृति का सार, प्रत्येक सनातनी अनुसरण अवश्य करे’, राजस्थान-अजमेर में गीता जयंती समारोह में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष

जयपुर।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि गीता युगों-युगों से सनातन संस्कृति का सार है। प्रत्येक सनातनी को अपने जीवन में गीता को आत्मसात करना चाहिए। गीता इस दुनिया की सभी तरह की समस्याओं का समाधान है। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने बुधवार को अजमेर शहर में विविध स्थानों पर गीता जयंती समारोह में भाग लिया।

देवनानी के निवास पर गीता जयंती पर भव्य धार्मिक आयोजन किए गए। इस आयोजन में अजमेर में 150 से अधिक मंदिरों के पुजारियों ने भाग लिया। उन्होंने गीता की शिक्षाओं को समाज में प्रचारित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में श्री देवनानी ने कहा कि गीता विश्व का सबसे महत्वपूर्ण एवं पवित्र ग्रन्थों में से एक है। भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को जो उपदेश दिया, शिक्षा दी वह मानव जीवन का सार है। प्रत्येक मनुष्य अगर अपने जीवन में गीता की शिक्षाओं का अनुसरण कर ले, उसे आत्मसात कर ले तो विश्व की समस्त समस्याओं का समाधान हो सकता है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज सबसे अधिक जरूरत युवा पीढ़ी को सनातन के संस्कारों से परिचित कराने एवं उसका अनुसरण कराने की है। हमने अपने शिक्षा मंत्री काल में राज्य की प्रत्येक विद्यालय में गीता पढ़ने के लिए रखवाई थी। देवनानी ने अपने निवास पर आए अजमेर के सभी प्रमुख मंदिरों के पुजारियों को गीता भी भेंट की। उन्होंने सूचना केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत गीता की प्रस्तुतियों पर उन्हें शाबासी और बधाई दी।

admin

Related Posts

राजस्थान में पर्यावरण और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा: चंदन वनों के विकास पर जोर

जयपुर  राजस्थान की धरती अब न केवल अपने शौर्य के लिए बल्कि चंदन की खुशबू के लिए भी जानी जाएगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के वनों को आर्थिक रूप…

स्वर्ण नगरी जैसलमेर को मिली हवाई सौगात, हफ्ते में दो दिन चलेगी फ्लाइट

 जैसलमेर स्वर्ण नगरी जैसलमेर के लिए रविवार (3 मई) का दिन ऐतिहासिक बन गया. पहली बार समर शेड्यूल में हवाई सेवा का संचालन शुरू हुआ. इस फ्लाइट की मांग काफी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 0 views
MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची