दिल्ली के सात विधानसभा इलाकों से भाजपा ने साजिश करके 22,000 से ज्यादा वोट कटवाने की एप्लीकेशन दी: आम आदमी पार्टी

नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली की अलग-अलग विधानसभा में भाजपा द्वारा साजिश करके 'आप' के वोट काटने के आरोप लगाए हैं। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि दिल्ली के सात विधानसभा इलाकों से भाजपा ने साजिश करके 22,000 से ज्यादा वोट कटवाने की एप्लीकेशन दी है। राघव चड्ढा ने कहा कि दिल्ली में सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है। चुनाव आयोग द्वारा समरी-रिवीजन का समय समाप्त होने के बाद वोट कटवाने की एप्लीकेशन क्यों दी जा रही है?

राघव चड्ढा ने कहा कि चुनाव आयोग भी अन्य सभी राजनीतिक दलों को अंधेरे में रखकर वोट काटने की कार्रवाई कर रहा है। राघव चड्ढा ने तुगलकाबाद विधानसभा के आंकड़े को सामने रखते हुए कहा कि तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र के लालकुआं इलाके के बूथ नंबर 117 पर 1,337 वोट हैं। इस बूथ पर 556 लोगों के वोट काटने की एप्लीकेशन दी गई है। इसमें भी 554 लोगों के वोट कटवाने की एप्लीकेशन भाजपा के दो लोगों ने दी है।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी के इस गैरकानूनी काम में चुनाव आयोग का साथ देना बेहद खतरनाक है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर समेत लाखों शहीदों ने अपनी जान देकर हमें अंग्रेजों से आजादी दिलाई और जनता को वोट डालने का अधिकार दिलाया। अब बीजेपी लोगों से वोट डालने का अधिकार छीनकर संविधान और बाबा साहेब के विजन की हत्या कर रही है।

मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि रोहिंग्या को दिल्ली में बीजेपी ने ही बसाया है। खुद केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उन्हें सरकारी आवास देने की बात कही है। अब चुनाव के समय भाजपा वाले रोंहिग्या के नाम पर ड्रामा कर रहे हैं।

admin

Related Posts

‘ऐसा हर बार होता है…’: मतदाता सूची में नाम जोड़ने पर ममता सरकार की आपत्तियों पर SC की दोटूक

नई दिल्ली टीएमसी का पक्ष रख रहे वकील कल्याण बनर्जी ने एक मामले का उदाहरण देते हुए कहा कि एक ही व्यक्ति ने 30 हजार फॉर्म 6 जमा किए हैं।…

छत्रपति शिवाजी की विरासत और आधुनिक तकनीक का संगम,भारतीय नौसेना की शक्ति बना मालवन

नई दिल्ली भारतीय नौसेना को दूसरा एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शिप 'मालवन' सौंप दिया गया है। 80% स्वदेशी तकनीक से बना यह जंगी जहाज दुश्मनों की पनडुब्बियों को नेस्तनाबूद करने में सक्षम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 4 views
लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI