मोदी सरकार की आर्थिक कुप्रबंधन और कूटनीतिक विफलता के कारण महंगाई चरम पर-कांग्रेस

मोदी सरकार की आर्थिक कुप्रबंधन और कूटनीतिक विफलता के कारण महंगाई चरम पर-कांग्रेस

मनेन्द्रगढ़

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा गया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की आर्थिक कुप्रबंधन और कमजोर कूटनीति के कारण देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आम जनता का जीवन अत्यंत कठिन हो गया है।
प्रेस वार्ता में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार ने एक बार फिर कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 195 रुपये की बढ़ोतरी की है, जबकि पिछले तीन महीनों में कुल 525 रुपये तक की वृद्धि हो चुकी है। इसके साथ ही घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में हालिया 62 रुपये की बढ़ोतरी ने आम परिवारों के बजट पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है और इसका सबसे अधिक असर गरीब एवं मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने कहा कि सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज घटाने का प्रचार केवल भ्रम फैलाने के लिए किया गया है। उन्होंने दावा किया कि वास्तविकता में पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि जारी है और कई स्थानों पर यह बढ़ोतरी 4 रुपये तक दर्ज की गई है। एविएशन फ्यूल महंगा होने से हवाई यात्रा भी आम लोगों की पहुंच से दूर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, गैस और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दामों में वृद्धि ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।

जिला महामंत्री रफीक मेमन ने कहा कि खाद्य तेल, दूध, मावा सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि ने आम आदमी के किचन का बजट बिगाड़ दिया है। उन्होंने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर, जो कभी 400 रुपये में महंगा माना जाता था, आज 900–1000 रुपये तक पहुंच चुका है, वहीं कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1580 रुपये से बढ़कर 1691 रुपये हो गए हैं।

जिला महामंत्री पूनम सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केवल अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है, जबकि आम जनता आर्थिक संकट से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि देश के संसाधनों और सार्वजनिक उपक्रमों का लाभ सीमित लोगों तक केंद्रित किया जा रहा है, जिससे आर्थिक असमानता बढ़ती जा रही है। महंगाई का सबसे अधिक असर महिलाओं पर पड़ रहा है, जिससे घर चलाना कठिन होता जा रहा है।

जिला प्रवक्ता भावेश जैन ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने हर परिवार का बजट बिगाड़ दिया है और सरकार इस पर नियंत्रण करने में पूरी तरह असफल रही है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में शुरू की गई मनरेगा योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह गरीबों के रोजगार का कानूनी अधिकार था, जिसे वर्तमान सरकार ने कमजोर कर दिया है।
एनएसयूआई जिला अध्यक्ष कासिम अंसारी ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी के कारण युवाओं का भविष्य संकट में है और सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई अब आम जनता के लिए “भाजपा निर्मित आपदा” बन चुकी है। रेलवे टिकट से लेकर स्कूल-कॉलेज फीस तक हर क्षेत्र में बढ़ोतरी हो रही है, वहीं बैंक भी विभिन्न सेवा शुल्क के माध्यम से खाताधारकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहे हैं।

अंत में जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार से मांग की है कि बढ़ती महंगाई पर तत्काल नियंत्रण किया जाए, पेट्रोल-डीजल एवं गैस की कीमतों में राहत दी जाए तथा आम जनता को आर्थिक राहत प्रदान करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

admin

Related Posts

सरकारी कार्यालय में खुली शराब पार्टी, कर्मचारियों की हरकत कैमरे में कैद

बालोद. बालोद जिले में जिला विपणन विभाग के कर्मचारियों का कारनामा सामने आया है, जिन्होंने सरकारी कार्यालय को ही मयखाना बना दिया. घटना का वीडियो सामने आने के बाद अब…

जंगल सफारी का मजा अब ज्यादा खर्चीला, नंदनवन जू की एंट्री फीस और बस किराया बढ़ा

रायपुर. नवा रायपुर के नंदनवन जू और जंगल सफारी में घूमना पर्यटकों के लिए अब महंगा हो सकता है. वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने जू के प्रवेश शुल्क, सफारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 0 views
पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला