मेरी मौत के जिम्मेदार हुंडई शोरूम के मालिक समेत पांच लोग हैं, जीएम ने मैसेज कर लगा ली फांसी

नई दिल्ली
मुझपर गलत काम करने का दबाव बनाया जा रहा है। मना करने पर गबन के आरोप में जेल भेजने की धमकी दी जाती है। मैं जान देने जा रहा हूं… मेरी मौत के जिम्मेदार सीतापुर खैराबाद स्थित बीआर हुंडई शोरूम के मालिक समेत पांच लोग हैं। पड़ोसी रिश्तेदार को यह मैसेज भेजकर कार शोरूम के जीमए ने गुरुवार को लखनऊ के गुडंबा स्थित घर में फांसी लगा ली। तहरीर पर गुडंबा पुलिस कार शोरूम मालिक समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

गुडंबा के कल्याणपुर कंचन नगर निवासी विजय सिंह बिष्ट (38) सीतापुर खैराबाद स्थित बीआर हुंडई मोटर्स में जीएम थे। मूलरूप से वह उत्तराखंड पिथौरागढ़ के रहने वाले थे। कंचन नगर में विजय पत्नी सीता बिष्ट, बेटी वंशिका व बेटे विद्युत के साथ रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक गुरुवार दोपहर पत्नी सीता किसी काम से बाहर गई थी। बेटी वंशिका स्कूल गई थी। घर पर विजय और छह वर्ष का बेटा विद्युत था। दोपहर 2:30 बजे विजय ने पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार पप्पू को फोन कर कहा कि एक मैसेज भेज रहा हूं। उसे सबको दिखा देना। मैसेज में आत्महत्या करने की बात पढ़कर उन्होंने पत्नी को विजय के घर भेजा। मेन गेट बंद था।

उन्होंने विजय के मोबाइल पर फोन किया। बेटे विद्युत ने फोन उठाकर कहा कि पापा पंखे से लटके हुए हैं। आसपास के लोगों के लोगों के साथ वह घर पहुंचे तो विजय पंखे से दुपट्टे के फंदे के सहारे लटके हुए थे। आनन-फानन में उन्हें फंदे से उतारकर निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक पत्नी सीता बिष्ट की तहरीर पर कंपनी के मालिक सुरेश अग्रवाल, सुमित अग्रवाल व उनके सहयागी महेश अग्रवाल, संजय और ऑडिटर जितेंद्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

जेल भेजने की देते हैं धमकी
पुलिस के मुताबिक विजय ने पड़ोस में रहने वाले पप्पू को भेजे गए मैसेज में लिखा है कि कार कि शो-रूम में मुझसे गलत काम करने का दबाव बनाया जाता है। काम करने से मना करने पर शोरूम मालिक समेत अन्य अधिकारी गबन के आरोप में जेल भेजने की धमकी देते हैं। मेरी मौत के जिम्मेदार शो-रूम मालिक समेत पांच लोग हैं।

20 लाख रुपये लेने की चर्चा
कंपनी के कर्मचारियों के मुताबिक विजय ने कंपनी से 20 लाख रुपये लिए थे। उनपर रुपये लौटाने का दबाव था। विजय रुपये लौटाने के लिए प्रयास भी कर रहे थे। गुरुवार को विजय की पत्नी सीता एक फाइनेंस कंपनी में जेवर गिरवी रखने भी गई थी।

admin

Related Posts

दिल्ली की सियासत में बड़ा मोड़, जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की बात पर माने केजरीवाल-सिसोदिया

नई दिल्ली  दिल्ली के कथित आबकारी नीति (शराब घोटाला) मामले से जुड़ी एक बड़ी और महत्वपूर्ण कानूनी अपडेट सामने आई है। हाईकोर्ट की जज जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के इस…

2024 जंतर-मंतर हमले मामले में अलका लांबा को कोर्ट ने ठहराया दोषी

नई दिल्ली राऊज एवेन्यू कोर्ट से महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा को बड़ा झटका लगा है. जंतर-मंतर पर महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन से जुड़े…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 3 views
जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव