गौमाता के आशीर्वाद का बताया महत्व, राजस्थान-सिरोही की अर्बुदा गौनंदीशाला पहुंचे पथमेड़ा के गौ ऋषि अवधेश चैतन्य

सिरोही.

सूरजकुंड के महाराज अवधेश चैतन्य रविवार को अर्बुदा गौनंदी तीर्थ पहुंचे। यहां पर गौ भक्तों ने महाराज का आशीर्वाद लिया। उन्होंने अर्बुदा गौ नंदीशाला में पहुंचकर गोष्ठ का निरीक्षण किया और गौ माता का पूजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या मातृ शक्ति और गोभक्त मौजूद रहे।

सूरजकुंड के महाराज ने गौभक्तों को संबोधन करते हुए कहा कि गौ माता का हमारे जीवन में क्या महत्व है उसके बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि गौ माता को माँ के समान पूजनीय माना जाता है। हमें गौमाता के लिए जितना भी सहयोग हो सके उतना करना चाहिए। गौमाता का आशीर्वाद हमेशा परिवार पर बना रहता है। पथमेड़ा के संस्थापक गोऋषि दत्तशरणानंद महाराज के सानिध्य में सूरजकुंड के महाराज अवधेश चैतन्य, श्रीपतिधाम के महाराज गोविंद वल्लभदास, ब्रह्मचारी मुकुंद प्रकाश महाराज, ब्रह्मचारी पीयूष सहित दर्जनभर संतों ने गोपूजन कर गौमाता से आशीर्वाद लिया। इसके बाद पथमेड़ा के महाराज ने विभिन्न गोष्टों का निरीक्षण कर संस्था के पदाधिकारी से कार्य की प्रगति जानकारी ली। इस अवसर पर पथमेड़ा के सीईओ आलोक सिंहल, नंदगांव के मैनेजिंग ट्रस्टी ब्रह्मदत्त पुरोहित, अर्बुदा  गोशाला अध्यक्ष भूराराम पुरोहित,अर्बुद गोनंदी तीर्थ के मैनेजिंग ट्रस्टी श्रवण पुरोहित, पूर्व विधायक संयम लोढ़ा, केसुआ ठाकुर हरिसिंह, समाजसेवी रघुभाई माली, समाजसेवी चंपत मिस्त्री, विभाग सहप्रचारक अनिल कुमार, जयगोपाल पुरोहित, भाजपा मीडिया जिला प्रभारी रोहित खत्री, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली, अनिल प्रजापत, मंडल अध्यक्ष महेंद्र माली, प्रवासी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य खेताराम माली, शांतिलाल माली, जगदीश माली, राकेश पुरोहित, अशोक पुरोहित, जब्बर सिंह, विक्रम सिंह इंदा, प्रकाश पुरोहित अमलारी, पूर्व लोकअभियोजक दिनेश पुरोहित, एडवोकेट दिलीप राजपुरोहित, किशन प्रजापत सहित सैकड़ों गोभक्त मौजूद रहे।

admin

Related Posts

राजस्थान में पर्यावरण और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा: चंदन वनों के विकास पर जोर

जयपुर  राजस्थान की धरती अब न केवल अपने शौर्य के लिए बल्कि चंदन की खुशबू के लिए भी जानी जाएगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के वनों को आर्थिक रूप…

स्वर्ण नगरी जैसलमेर को मिली हवाई सौगात, हफ्ते में दो दिन चलेगी फ्लाइट

 जैसलमेर स्वर्ण नगरी जैसलमेर के लिए रविवार (3 मई) का दिन ऐतिहासिक बन गया. पहली बार समर शेड्यूल में हवाई सेवा का संचालन शुरू हुआ. इस फ्लाइट की मांग काफी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 0 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य