ओम बिरला ने महाभक्ति यज्ञ में डाली आहुति, राजस्थान-भीलवाड़ा में भगवान देवनारायण की जन्मस्थली पर 500 ड्रोन का मेगा शो

भीलवाड़ा.

भीलवाड़ा जिले के आसींद उपखंड स्थित भगवान श्री देवनारायण जी की जन्मस्थली मालासेरी डूंगरी पर रविवार देर सायं को महाभक्ति कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भगवान देवनारायण के दर्शन किए और मंदिर में आयोजित यज्ञ में आहुति दी। कार्यक्रम का आयोजन मुंबई की श्री जालवाला नाथ फाउंडेशन द्वारा किया गया

इसमें लोकसभा अध्यक्ष के साथ दक्षिण दिल्ली सांसद राजवीर विधूड़ी, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चैधरी, राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, और कई अन्य मंत्री व विधायक उपस्थित रहे। इस भव्य आयोजन में राजस्थान, मुंबई, गुजरात, और दिल्ली से भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम की खासियत शाम को आयोजित किया गया प्रदेश का पहला 500 ड्रोन का मेगा शो रहा। इस शो में भगवान देवनारायण के अवतरण की आकृतियां आसमान में बनाईं गईं, जो भक्तों के लिए एक अद्वितीय दृश्य अनुभव था। भगवान देवनारायण के दर्शन के बाद इस दौरान आयोजित सभा को समारेाह को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि भगवान देवनारायण ने समाज में समरसता, अध्यात्म और लोक कल्याण का संदेश दिया। उनका जीवन हमें सत्य, सद्भाव, और वचन पालन की प्रेरणा देता है। उनके दर्शन से मनुष्य का कल्याण होता है और सभी को सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। बिरला ने अपने संबोधन में भगवान श्री विष्णु के अवतार श्री देवनारायण जी की महिमा का बखान किया। उन्होंने कहा कि मालासेरी डूंगरी, जो भगवान देवनारायण की जन्मस्थली और माता साडू की तपोभूमि है, एक दिव्य स्थान है। यहां आकर अपार हर्ष का अनुभव हुआ। श्री देवनारायण जी की फड़, लोकगीत, और कथाएं हमें सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। इससे पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ने मंदिर परिसर में चल रहे यज्ञ में पूर्णाहुति दी और भगवान से सबके कल्याण और समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें इस पवित्र स्थान पर आने और भगवान के दर्शन करने का अवसर मिला।

बिरला ने कहा, मालासेरी डूंगरी पर आकर मन को शांति और प्रेरणा मिली। भविष्य में यहां लौटकर आने की मेरी इच्छा है। भगवान देवनारायण जी की कृपा से समाज में समरसता और सभी का कल्याण हो। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान देवनारायण के प्रति अपनी गहरी आस्था और श्रद्धा व्यक्त की। ड्रोन शो और महाभक्ति कार्यक्रम ने श्रद्धालुओं को अविस्मरणीय अनुभव प्रदान किया।

admin

Related Posts

राजस्थान में पर्यावरण और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा: चंदन वनों के विकास पर जोर

जयपुर  राजस्थान की धरती अब न केवल अपने शौर्य के लिए बल्कि चंदन की खुशबू के लिए भी जानी जाएगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के वनों को आर्थिक रूप…

स्वर्ण नगरी जैसलमेर को मिली हवाई सौगात, हफ्ते में दो दिन चलेगी फ्लाइट

 जैसलमेर स्वर्ण नगरी जैसलमेर के लिए रविवार (3 मई) का दिन ऐतिहासिक बन गया. पहली बार समर शेड्यूल में हवाई सेवा का संचालन शुरू हुआ. इस फ्लाइट की मांग काफी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह