एडिलेड के चक्रव्यूह को भेद नहीं पाई टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया का है यहां पिंक बॉल से एकछत्र राज

एडिलेड
पर्थ टेस्ट मैच जीतने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड वाले चक्रव्यूह को तोड़ देगी। हालांकि, ऐसा हो नहीं पाया। पिंक बॉल से इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को अभी तक एक भी टेस्ट मैच में हार नहीं मिली है। लगातार आठवीं जीत पिंक बॉल टेस्ट मैच में एडिलेड के ओवल में ऑस्ट्रेलिया ने हासिल की है। एक से एक बड़ी जीत ऑस्ट्रेलिया की टीम डे-नाइट टेस्ट मैच में यहां हासिल कर चुकी है। भारत को भी 10 विकेट से एक शर्मनाक हार एडिलेड के मैदान पर झेलनी पड़ी और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी मेजबानों ने बराबरी कर ली।

ऑस्ट्रेलिया का ट्रैक रिकॉर्ड पिंक बॉल से तो वैसे ही खतरनाक है, अगर बात सिर्फ एडिलेड ओवल की करें तो ये सौ फीसदी है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक खेले 13 पिंक बॉल टेस्ट मैचों में से 12 मैच जीते हैं और एक मैच गंवाया है। वहीं, एडिलेड में पिंक बॉल से ऑस्ट्रेलिया की टीम एक भी मैच नहीं हारी है। ऑस्ट्रेलिया ने यहां 8 में से 8 मैच जीते हैं। इनमें से एक डे-नाइट टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने एक पारी के अंतर से जीता है, जबकि 3 मैच 100 रनों के ज्यादा के अंतर से जीते हैं, जबकि 3 मैच सात विकेट से ज्यादा के अंतर से जीते हैं। एक मैच कम मार्जिन से जीता है।

इन आंकड़ों को देखकर कहा जा सकता है कि एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया का पिंक बॉल से एकछत्र राज है। वहीं, टीम इंडिया अब तक चार टेस्ट मैच पिंक बॉल से खेली है, जिनमें से दो ही मुकाबले अपनी सरजमीं पर टीम जीत पाई है। दो मुकाबले भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इसी मैदान पर गंवाए हैं। इस तरह कहा जा सकता है कि पिंक बॉल भारतीय टीम को रास नहीं आ रही। खासकर ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियों में। पिछली बार टीम पिंक बॉल टेस्ट में महज 36 रनों पर ढेर हो गई थी। हालांकि, वह सीरीज भारत ने जीती थी, क्या इस बार भी ऐसा होगा, ये देखने वाली बात होगी।

  • admin

    Related Posts

    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 2 views
    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

    Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

    बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

    शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 1 views
    शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल