नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन लिमिटेड में नौकरी पाने का शानदार अवसर, ग्रेजुएट के लिए बढ़िया मौका, 120000 होगी सैलरी

 नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन लिमिटेड (NTPC) में ऑफिसर की नौकरी (Sarkari Naukri) पाने का एक सुनहरा अवसर है. इसके लिए एनटीपीसी लिमिटेड ने असिस्टेंट ऑफिसर (सेफ्टी) के पदों के लिए भर्तियां निकाली है. अगर आप भी इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक एवं योग्य हैं, वे एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

एनटीपीसी के इस भर्ती के जरिए कुल 50 पदों पर बहाली की जाने वाली है. अगर आप भी एनटीपीसी के इन पदों के लिए अप्लाई करने का मन बना रहे हैं, तो 10 दिसंबर तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने से पहले नीचे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

एनटीपीसी में कौन कर सकता है आवेदन
जो कोई भी उम्मीदवार एनटीपीसी के इन पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, उनके पास मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल, प्रोडक्शन, केमिकल, कंस्ट्रक्शन या इंस्ट्रूमेंटेशन में रेगुलर इंजीनियरिंग डिग्री होने के साथ इंडस्ट्रियल सेफ्टी में डिप्लोमा/एडवांस डिप्लोमा/पीजी डिप्लोमा होना चाहिए.

एनटीपीसी में आवेदन करने की आयुसीमा
एनटीपीसी लिमिटेड में जो कोई भी इन पदों पर अप्लाई करने का मन बना रहे हैं, उनकी अधिकतम आयुसीमा 45 वर्ष होनी चाहिए.

फॉर्म भरने के लिए देना होगा शुल्क
एनटीपीसी भर्ती 2024 के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरियों से संबंधित उम्मीदवारों को 300 रुपये का गैर-वापसी योग्य आवेदन शुल्क देना होगा. हालांकि, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, भूतपूर्व सैनिक और महिला कैटेगरियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है.

एनटीपीसी में चयन होने पर मिलेगी सैलरी
एनटीपीसी के इस पद के लिए जिस किसी भी उम्मीदवार का सेलेक्शन होता है, उन्हें 30,000 रुपये से 120,000 रुपये तक सैलरी का भुगतान किया जाएगा.
 

एनटीपीसी में ऐसे मिलती है नौकरी
चयन प्रक्रिया में कई चरणों वाली प्रक्रिया शामिल होगी, जिसमें आवश्यकता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा या कंप्यूटर आधारित परीक्षा शामिल हो सकती है. लिखित परीक्षा में दो भाग शामिल होंगे: सबजेक्ट नॉलेज टेस्ट (SKT) और एक्जीक्यूटिव एलिजिबिलिटी टेस्ट (EAT), जहां उम्मीदवारों को दोनों भागों में अलग-अलग पास होना चाहिए.

admin

Related Posts

JNV Class 6 Result 2026: आगे की प्रक्रिया, डॉक्यूमेंट्स और एडमिशन स्टेप्स समझें

नई दिल्ली  नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने क्लास 6 एडमिशन टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया है। जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) क्लास 6 में एडमिशन के लिए फेज-I की जवाहर…

रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के 11,127 पदों पर वैकेंसी, जल्द ही शुरू होंगे आवेदन

नई दिल्ली  भारतीय रेलवे में शामिल होने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 2 views
IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 3 views
हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 4 views
2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर: Jasprit Bumrah टॉप-5 में, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की चांदी

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 3 views
ICC Rankings में बड़ा उलटफेर: Jasprit Bumrah टॉप-5 में, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की चांदी

हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 2 views
हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया