सुनील गावस्कर ने बताया-एडिलेड टेस्ट में क्या बदलाव हो सकते हैं और रोहित की वापसी के बाद बैटिंग ऑर्डर कैसा होगा

नई दिल्ली
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, पर्थ टेस्ट 295 रनों से जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। एडिलेड में 6 दिसंबर से सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है, जो डे-नाइट टेस्ट मैच होगा। ऑस्ट्रेलिया ने आजतक कभी अपने होम ग्राउंड पर कोई डे-नाइट टेस्ट मैच नहीं गंवाया है, ऐसे में एडिलेड टेस्ट टीम इंडिया के लिए मुश्किलों से भरा हो सकता है। वैसे तो विनिंग कॉम्बिनेशन में बदलाव कम देखने को मिलता है, लेकिन टीम इंडिया के विनिंग कॉम्बिनेशन में बदलाव होना एकदम तय है, क्योंकि कप्तान रोहित शर्मा की वापसी होने जा रही है। रोहित 15 नवंबर को दूसरी बार पिता बने हैं और इसी वजह से वह पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं थे और जसप्रीत बुमराह ने टीम की कमान संभाली थी।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 टीम इंडिया के लिए काफी अहम है और ऐसे में भारतीय टीम इसे जीतने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल में अगर भारत को पहुंचना है, तो यहां उसे ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से हराना होगा। एडिलेड टेस्ट में क्या बदलाव हो सकते हैं और रोहित की वापसी के बाद बैटिंग ऑर्डर कैसा होगा, इस पर सुनील गावस्कर ने अपनी राय रखी है।

एडेलिड टेस्ट में टीम इंडिया के बदलाव को लेकर गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, ‘मुझे लगता है प्लेइंग XI में दो बदलाव तो तय हैं, एक तो रोहित शर्मा और दूसरा शुभमन गिल की प्लेइंग XI में वापसी होगी। मुझे ऐसा लगता है कि बैटिंग ऑर्डर में भी बदलाव देखने को मिलेगा। जहां रोहित शर्मा ओपन करने उतरेंगे केएल राहुल की जगह और शुभमन गिल आएंगे तीसरे नंबर पर। देवदत्त पडीक्कल और ध्रुव जुरेल को बाहर बैठना पड़ेगा। वहीं केएल राहुल छठे नंबर पर बैटिंग करने आएंगे।’

गावस्कर ने आगे कहा, ‘और एक बदलाव हो सकता है और मुझे लगता है कि वॉशिंगटन सुंदर की जगह रविंद्र जडेजा की प्लेइंग XI में वापसी होगी।’ पर्थ टेस्ट में केएल राहुल ने यशस्वी जायसवाल के साथ पारी का आगाज किया था और पहली पारी में अहम 26 रनों की पारी खेलने के बाद उन्होंने दूसरी पारी में 77 रनों का योगदान दिया था।

admin

Related Posts

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

 नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जून 2026 में श्रीलंका में होने वाली ट्राई नेशन वनडे सीरीज के लिए इंड‍िया ए (India A) टीम की घोषणा कर दी…

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

चंडीगढ़  लंबी हलके के गांव लुहारा के बागवानी व्यवसाय से जुड़े बलजीत सिंह लुहारा की पुत्री गुरनूर कौर ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी