लोको पायलट ने पटरी पर युवक को लेटा देखकर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस रोकी, युवक की जान बची

भोपाल

 एक युवक  दोपहर 3.40 भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पटरी पर लेट गया। लोको पायलट ने उसे पटरी पर लेटा देखकर समय पर 12708 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस रोक दी। इससे युवक की जान बच गई।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि संपर्क क्रांति एक्सप्रेस हजरत निजामुद्दीन से तिरुपति जा रही थी। युवक अचानक ट्रेन के आगे कूद गया, कुछ देर तक वह पटरी से नहीं हटा तो आरपीएफ ने दो कुलियों को बुलाकर उसे पटरी से हटाया और प्लेटफार्म पर लेटा दिया। इस दौरान युवक के चेहरे पर चोट के निशान आए, जिसके बाद उसे वहा से जाने दिया।

 

भोपाल एक्सप्रेस में चढ़ते समय गिरा यात्री, आरपीएफ ने बचाया

ग्वालियर
 रानी कमलापति से हजरत निजामुद्दीन की ओर जा रही भोपाल एक्सप्रेस में चढ़ते समय एक यात्री असंतुलित होकर ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच के हिस्से में जा गिरा और घायल हो गया। मौके पर तैनात आरपीएफ के जवान ने सूझबूझ दिखाते हुए चेन पुलिंग कर ट्रेन को रुकवाया और अन्य यात्रियों की मदद से ट्रेन के नीचे से बाहर निकालकर इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के मुताबिक, एलआइजी कालोनी नारियल खेड़ा भोपाल निवासी 46 वर्षीय रामकुमार सूर्य पुत्र मोतीलाल भोपाल एक्सप्रेस से आगरा तक एस-1 कोच की बर्थ नंबर 41 पर सफर कर रहा था। ट्रेन रविवार तड़के पौने पांच बजे ट्रेन ग्वालियर स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक दो पर आई। इस दौरान रामकुमार कुछ सामान लेने के लिए कोच से उतर गया। ट्रेन जब चलने लगी, तो वह चढ़ते समय असंतुलित होकर ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच के हिस्से में गिर गया। मौके पर तैनात आरपीएफ के प्रधान आरक्षक सुनील कुमार राठौर ने यात्री को बचाने का प्रयास किया।

ट्रेन को रुकवाकर अन्य यात्रियों की मदद से उसे बाहर निकाला। इसके बाद प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया। -खजुराहो एक्सप्रेस से गिरकर घायल हुआ यात्री- खजुराहो से ग्वालियर की ओर आ रही खजुराहो इंटरसिटी से अनंतपैठ के पास एक यात्री गिर गया। घायल यात्री को गार्ड ने एसी कोच में शिफ्ट किया। साथ ही कंट्रोल को इसकी जानकारी दी।

ग्वालियर स्टेशन पर सूचना मिलने पर डिप्टी एसएस अखिलेश तिवारी व हेड कांस्टेबल शिव सिंह यादव प्लेटफार्म पर पहुंचे। ट्रेन के आने पर घायल यात्री को उतारकर उसे एंबुलेंस से जयारोग्य अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। यात्री ने अपना नाम धनीराम पुत्र बादाम सिंह उम्र लगभग 45 वर्ष पता सिमरिया डबरा बताया। घायल होने के कारण वह अपने स्वजन का संपर्क सूत्र नहीं बता पा रहा था।

 

admin

Related Posts

कोल्ड्रिफ सिरप मामले में विसरा रिपोर्ट ने दिखाया सच, मासूमों की मौतों के पीछे की वजह सामने आई

छिंदवाड़ा  साल 2025 में जहरीला कफ सिरप पीने से हुई बच्चों की मौत मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. छिंदवाड़ा सहित मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से…

मध्यप्रदेश पुलिस की पिछले तीन दिनों की प्रमुख कार्यवाहियाँ

भोपाल. मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विगत तीन दिनों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 3 views
रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 3 views
कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर