एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग में अंडर ग्राउंड पैसेज में जाने का प्रवेश व निकासी गेट बनाया जाएगा

इंदौर
 एयरपोर्ट के पास मेट्रो का अंडरग्राउंड स्टेशन बनना है। ऐसे में एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग से मेट्रो के स्टेशन तक 200 मीटर हिस्सें में यात्रियों की सुविधा के लिए अंडरग्राउड पैसेज बनाया जाएगा।

ऐसे में टर्मिनल बिल्डिंग की कैनोपी वाले हिस्से में जमीन के करीब 15 मीटर नीचे इस अंडर ग्राउंड पैसेज में जाने का प्रवेश व निकासी गेट बनाया जाएगा। इस संबंध में मेट्रो कंपनी के अधिकारियों की दिल्ली में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के साथ चर्चा में सहमति बनी। अंडर ग्राउंड पैसेज में स्वचलित ट्रेवलेटर लगाया जाएगा।

ट्रेवलेटर से पहुंच सकेंगे मेट्रो स्टेशन तक

ऐसे में भविष्य में एयरपोर्ट से उतरने वाले यात्री मेट्रो स्टेशन तक ट्रेवलेटर पर खड़े हो मेट्रो स्टेशन तक पहुंच सकेंगे। गौरतलब है कि पहले एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा बाउंड्रीवाल के पास तक ही मेट्रो का प्रवेश व निकासी गेट बनाने पर सहमति दी गई थी। मेट्रो प्रबंधन चाहता था कि टर्मिनल बिल्डिंग के अंदर तक मेट्रो के अंडर ग्राउंड पैसेज से प्रवेश व निकासी की व्यवस्था की जाए।

इस पर एयरपोर्ट प्रबंधन सहमत नहीं हुआ। इसके बाद एयरपोर्ट टर्मिनल इमारत के प्रवेश व निकासी के गेट के बाहर वाले हिस्से में टर्मिनल के सामने प्रवेश व निकासी गेट बनाने पर सहमति बनी। अंडर ग्राउंड पैसेज टर्मिनल इमारत के सामने पिक एंड ड्राप लेन के लिए नीचे से जाएगी।

दो हिस्सो में तैयार करने की योजना

ऐसे में मेट्रो प्रबंधन द्वारा अंडर ग्राउंड हिस्सों को दो हिस्सों में तैयार करने की योजना बनाई जा रही है। एयरपोर्ट से रीगल तक प्रस्तावित हिस्सा एक एजेंसी को देकर काम शुरू करवाया जाएगा। मेट्रों के अंडर ग्राउंड हिस्से को रीगल से बंगाली चौराहे तक बढ़ाने पर बजट भी बढ़ रहा है। ऐसे में राशि स्वीकृत होने के बाद मेट्रो के दूसरे अंडर ग्राउंड हिस्से के लिए दूसरी एजेंसी तय की जाएगी।
गांधी नगर से एयरपोर्ट की ओर किया जा रहा निर्माण

गांधी नगर स्टेशन से एयरपोर्ट की ओर मेट्रो के ओवरहेड हिस्से के निर्माण के लिए भुजा का निर्माण किया जा रहा है। गांधी नगर नगर चौराहे से एयरपोर्ट तक मेट्रो का ढलान रहेगा और मेट्रो अंडर ग्राउंड होगी। इस वजह से मेट्रो पिलर को यहां से ढलान देने के लिए पिलर का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है।

admin

Related Posts

जल संकट से निपटने की तैयारी, अब बैंकें संवारेंगी शहर के पुराने कुएं

इंदौर  इंदौर के पारंपरिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने की दिशा में नगर निगम ने एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। शहर के खस्ताहाल और बदहाल हो चुके कुओं…

सर्विस क्वालिटी में MP सबसे आगे, डाक विभाग में रचा नया रिकॉर्ड

ग्वालियर अब चिट्ठियों का दौर भले कम हो गया हो, लेकिन भरोसे की दौड़ में मध्य प्रदेश ने पूरे देश को पीछे छोड़ दिया है। डाक विभाग की ताज़ा रिपोर्ट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up