प्रत्येक मोबाइल उपयोगकर्ता एक कंटेंट निर्माता और प्रसारक है : केंद्रीय मंत्री मुरुगन

नई दिल्ली
 सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने यहां कहा कि प्रत्येक मोबाइल उपयोगकर्ता एक कंटेंट निर्माता और प्रसारक है और उनके द्वारा साझा की गई जानकारी की सत्यता सुनिश्चित करना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है।

इंडिया मोबाइल कांग्रेस के अवसर पर ‘प्रसारण क्षेत्र में उभरते रुझान और प्रौद्योगिकी’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुरुगन ने कहा कि विषय-वस्तु उभरती प्रसारण क्रांति में “नायक” का स्थान रखती है और अच्छी गुणवत्तापूर्ण विषय-वस्तु उपलब्ध कराने वाला कोई भी व्यक्ति सफल होगा।

उन्होंने कहा कि सरकार ने हाल ही में एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी (एवीजीसी-एक्सआर) क्षेत्र को बढ़ावा देने और फिल्म निर्माताओं को देश भर में मौजूद प्रतिभाओं और स्थानों का उपयोग करते हुए ‘भारत में शूटिंग’ करने के लिए प्रोत्साहित करने के वास्ते मुंबई में भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान की स्थापना को मंजूरी दी है।

मुरुगन ने कहा कि जब कोई व्यक्ति समाचार या सूचना प्रकाशित करता है तो उसका यह दायित्व है कि वह उसे प्रमाणित करे, सत्यापित करे और सुनिश्चित करे कि वह सही है।

मंत्री ने कहा, “हमारी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है। हर मोबाइल उपयोगकर्ता और प्रसारक को प्रसारण से पहले ध्यान से सोचना चाहिए कि कहीं इस खबर से किसी के निजी जीवन पर असर तो नहीं पड़ेगा, कहीं यह खबर देश के खिलाफ तो नहीं है।”

मुरुगन ने सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्रों में कमजोर आबादी के समावेश को सुनिश्चित करने के लिए प्रसारण सेवाओं तक उनकी पहुंच में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया।

सूचना एवं प्रसारण सचिव संजय जाजू ने 5जी की परिवर्तनकारी क्षमता पर प्रकाश डाला, विशेष रूप से जब इसे संवर्धित वास्तविकता और आभासी वास्तविकता जैसी इमर्सिव प्रौद्योगिकियों के साथ जोड़ा जाए।

 

admin

Related Posts

बंगाल राजनीति में भूचाल: भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी पर भारी पड़े शुभेंदु अधिकारी

 पश्चिम बंगाल   पश्चिम बंगाल और असम समेत पांच राज्यों में नतीजों की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। बंगाल में बीजेपी 200 से ज्यादा सीटें जीतती दिख रही है। असम…

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज विवाद में नया मोड़, यूरोप स्वतंत्र सुरक्षा ढांचा तैयार करेगा मैक्रों

नई दिल्ली पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर जारी संकट के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने साफ कर दिया है कि यूरोप इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई